---Advertisement---

Google Pixel 10 Pro: 50MP का Samsung GN8 सेंसर, ऑन-डिवाइस इंटेलिजेंस फीचर्स उड़ाएंगे गर्दा! जानें लीक कीमत और संभावित लॉन्च डिटेल

Google Pixel 10 Pro: गूगल पिक्सल 10 प्रो में 50MP का Samsung GN8 प्राइमरी सेंसर मिल सकता है। ऑन-डिवाइस इंटेलिजेंस फीचर्स गर्दा उड़ा सकते हैं। इंटरनेट पर इसकी कीमत और संभावित लॉन्च डिटेल लीक हो गई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 9, 2025 11:57 पूर्वाह्न

Google Pixel 10 Pro
Follow Us
---Advertisement---

Google Pixel 10 Pro: अगले कुछ महीनों में अगर किसी स्मार्टफोन का सबसे ज्यादा इंतजार किया जा रहा है, तो वो गूगल पिक्सल 10 प्रो है। इस फोन की खबरें काफी लंबे समय से सामने आ रही हैं। इसके बाद पिक्सल फैन्स के बीच इसका क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। गूगल पिक्सल 10 प्रो को लेकर लेटेस्ट रिपोर्ट्स कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस फोन को प्रीमियम फीचर्स के साथ लाया जाएगा। साथ ही पिक्सल 9 प्रो से काफी बेहतर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

Google Pixel 10 Pro में धूम मचाएगा 50MP का Samsung GN8 सेंसर

कई लीक मीडिया लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल पिक्सल 10 प्रो में बैक पैनल पर तीन कैमरे आ सकते हैं। इसमें 50MP का Samsung GN8 सेंसर, 13MP Sony IMX712 अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा और 10.8MP का टेलीफोटो सेंसर धूम मचा सकता है। इसके साथ ही 10.8MP का फ्रंट शूटर मिलने की संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गूगल कंपनी इस फोन के सभी कैमरा मोड्स में बेहतर सॉफ्टवेयर एनहांसमेंट सिस्टम ला सकती है। इससे वीडियो बनाने के दौरान यूजर्स को काफी बढ़िया क्वॉलिटी मिलने की उम्मीद है।

गूगल पिक्सल 10 प्रो के लीक हुए कलर्स विकल्प

लीक खबरों के मुताबिक, Google Pixel 10 Pro में ऑन-डिवाइस इंटेलिजेंस फीचर्स को लाने की तैयारी है। इसके जरिए पिक्सल यूजर्स एआई पावर्ड खूबियां का बेहतर एफिशियंसी के साथ इस्तेमाल कर पाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में गूगल अपने जेमिनी 2.0 को एडवांस वर्जन में उतार सकता है। इतना ही नहीं, इसके साथ कई नए एआई फीचर्स को भी शामिल कर सकता है। इस फोन को Sterling Gray, Light Porcelain, Midnight और Smoky Green रंगों के साथ लाने की संभावना है।

स्पेक्सगूगल पिक्सल 10 प्रो की लीक खूबियां
चिपसेटTensor G5 
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.3 इंच
बैटरी5100mAh
रियर कैमरा50MP+13MP+10.8MP
सेल्फी कैमरा10.8MP
रिफ्रेश रेट120Hz

Google Pixel 10 Pro Price in India

ताजा लीक्स में दावा किया गया है कि गूगल पिक्सल 10 प्रो का दाम फ्लैगशिप श्रेणी में रखा जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल पिक्सल 10 प्रो की इंडिया में कीमत 70000 रुपये से अधिक रह सकती है।

Google Pixel 10 Pro Launch Date in India

इंटरनेट पर चल रही खबरों के मुताबिक, गूगल पिक्सल 10 प्रो की इंडिया में लॉन्च डेट 20 अगस्त 2025 हो सकती है। कई अन्य रिपोर्ट्स में बताया गया है कि गूगल अपने फोन को 13 अगस्त 2025 को लॉन्च कर सकता है। ऐसे में अभी तक गूगल की ओर से कुछ भी अंतिम नहीं किया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Poco X8 Pro 5G

मार्च 2, 2026

Motorola Edge 50 Pro

मार्च 2, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

मार्च 1, 2026

iQOO 15R

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Apple iPhone 17e

फ़रवरी 28, 2026