---Advertisement---

Google Pixel 10 Pro Fold: गूगल के अपकमिंग फोल्डेबल फोन की परफॉर्मेंस से बढ़ सकती है Samsung और Vivo की टेंशन, लॉन्च से पहले सामने आई बैटरी डिटेल

Google Pixel 10 Pro Fold: आगामी गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड फोन में आलीशान स्पीड और पावर देखने को मिल सकती है। फोन के लॉन्च से पहले इसकी कई खूबियां लीक हुई हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 3, 2025 4:03 अपराह्न

Google Pixel 10 Pro Fold
Follow Us
---Advertisement---

Google Pixel 10 Pro Fold: फोल्डेबल स्मार्टफोन की मार्केट में तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है। ऐसे में गूगल का आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन इस सेगमेंट में लोगों की दिलचस्पी को और अधिक बढ़ा सकता है। गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड के लॉन्च में अब काफी कम टाइम बचा है। ऐसे में इसकी परफॉर्मेंस, बैटरी समेत कई खूबियां लीक में सामने आई हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि Samsung और Vivo की टेंशन में इजाफा हो सकता है। हाल ही में Samsung Galaxy Z Fold 7 और Vivo X Fold 5 ने जोरदार एंट्री मारी है। ऐसे में अपकमिंग गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड इन दोनों फोन को कड़ी चुनौती प्रदान कर सकता है।

Google Pixel 10 Pro Fold Release Date

टेक कंपनी ने आधिकारिक ऐलान करते हुए बताया है कि गूगल पिक्सल 10 को इंडिया में 21 अगस्त 2025 को लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड की रिलीज डेट 21 अगस्त रहने वाली है।

Photo Credit: Google

Google Pixel 10 Pro Fold Price

कई लीक्स के मुताबिक, गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड की कीमत 174999 रुपये के करीब रहने की संभावना है।

गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड में मिलेगी धांसू परफॉर्मेंस

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपकमिंग Google Pixel 10 Pro Fold फोन में Tensor G5 प्रोसेसर आ सकता है। गूगल के इस नए प्रोसेसर में TSMC की 3nm प्रोसेसर देखने को मिल सकती है। फोन मेकर इसमें 16GB रैम और 1TB की इंटरनल स्टोरेज शामिल कर सकती है। ऐसे में इसकी बढ़िया स्पीड और धांसू परफॉर्मेंस किसी को भी दीवाना बना सकती है। इस फोन में 5015mAh की बैटरी और 25W का वायर्ड चार्जर जोड़ने की संभावना है।

स्पेक्सगूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड की अनुमानित डिटेल्स
प्रोसेसरTensor G5
डिस्प्ले6.5 इंच
रैम-स्टोरेज16GB-1TB
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी5015mAh
रियर कैमरा50MP+10.5MP+10.8MP
सेल्फी कैमरा10MP+10MP

गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड में मिलेगा दमदार कैमरा सेटअप

उधर, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अपकमिंग Google Pixel 10 Pro Fold में 3 कैमरा देखने को मिल सकते हैं। इसमें 50MP का प्राइमरी Samsung GN8 सेंसर, 10.5MP का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा और 10.8MP का टेलीफोटो लेंस मिलने की उम्मीद है। फोन के कैमरा स्पेक्स में ऑप्टिकल जूम के साथ ऑटोफोकस की सुविधा दी जा सकती है। इसके फ्रंट में 10MP का ड्यूल सेल्फी कैमरा आने की संभावना है। इसमें कई गूगल एआई फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं। फिलहाल इसके किसी भी फीचर की कोई औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026