---Advertisement---

स्मार्टफोन बाजार में सबकी छुट्टी कर देगा Google Pixel 7a, लॉन्च से पहले लीक हुई धांसू कैमरा और बैटरी की डिटेल

Google Pixel 7a: मशहूर टेक कंपनी गूगल का नया फोन Google Pixel 7a लॉन्च से पहले ही लीक हुई अपनी खूबियों की वजह से चर्चा में बना हुआ है। फोन में 5W का वायरलेस चार्जर दिया जा सकता है। इस फोन को 10 मई 2023 को पेश किया जाएगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 12, 2023 10:42 पूर्वाह्न

Google Pixel 7a
Follow Us
---Advertisement---

Google Pixel 7a: भारत समेत दुनिया के टेक बाजार में कई स्मार्टफोन अपनी खूबियों की वजह से छाए हुए हैं। ऐसे में गूगल का नया मोबाइल जल्द ही टेक मार्केट में तहलका मचाने आ रहा है। Google Pixel 7a को गूगल आईओ 2023 के इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। बताया जा रहा है कि ये टेक इवेंट 10 मई 2023 को होगा। मगर इस इवेंट से पहले ही Google Pixel 7a के फीचर्स लीक हो गए हैं। जानिए क्या है गूगल के इस मोबाइल की खासियत।

Google Pixel 7a के संभावित फीचर्स

लीक हुई जानकारी के मुताबिक, Google Pixel 7a को Google Pixel 6a के मुकाबले काफी बेहतर फीचर्स मिलने वाले हैं। कहा जा रहा है कि Pixel 7a में टेंसर प्रोसेसर को अपडेट वर्जन में पेश किया जाएगा। इससे यूजर्स को पहले से बेहतर परफॉर्मेस मिलेगा। साथ ही कहा जा रहा है कि इसका डिजाइन पिक्सल 7 सीरीज की तरह ही होगा। फोन को प्रीमियम लुक देने की भी बात कही जा रही है।

ये भी पढ़ें: IPHONE 15 का इंतजार कर रहे यूजर्स को लगा तगड़ा झटका, नहीं मिलेंगे ये खास फीचर

Google Pixel 7a की लीक हुई जानकारी

वहीं, लीक हुई जानकारी के मुताबिक, Google Pixel 7a में 6.1 इंच की FHD OLED डिस्प्ले दी जाएगी। फोन में 90 हट्ज का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। इसमें गूगल टेंसर G2 चिपसेट प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस फोन को 5G सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन में एंड्राइड 13 का सपोर्ट दिया जाएगा, जिससे यूजर्स को काफी बेहतर अनुभव मिलेगा।

मॉडलGoogle Pixel 7a
प्रोसेसरटेंसर G2 चिपसेट
रियर कैमरा64MP+12MP
फ्रंट कैमरा10.8MP
ओएसएंड्राइड 13

फोन का कैमरा और बैटरी

फोन के कैमरे को लेकर कहा जा रहा है कि इसके रियर में डबल कैमरा सैटअप दिया जाएगा, जो 64MP और 12MP के साथ आ सकता है। इसमें सेल्फी के लिए 10.8MP का कैमरा सैटअप दिया जाएगा। इस फोन में बड़ी बैटरी दिए जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक इसकी बैटरी की जानकारी नहीं आई है। मगर कहा जा रहा है कि इसमें 5W का वायरलेस चार्जर दिया जाएगा। वहीं, इस फोन की कीमत 35000 रुपये के आस-पास हो सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: Housing Loan: अब घर खरीदना हुआ और भी आसान, इन 5 बैंकों में होम लोन पर महिलाओं को मिल रही भारी छूट

 

 

 

 

 

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026