---Advertisement---

Google Pixel 8 Series: टेंपरेचर सेंसर के साथ इस दिन लॉन्च होंगे धांसू स्मार्टफोन्स, जानें लीक डिजाइन और फीचर्स

Google Pixel 8 Series: स्मार्टफोन मार्केट में गूगल एक बार फिर से खलबील मचाने वाली है। जल्द ही गूगल पिक्सल 8 सीरीज को लॉन्च किया जाएगा। इन फोन्स में काफी शानदार खूबियां दी जाएंगी। जानें क्या है लीक हुई कमाल की जानकारी।

Avatar of Ankit Jangra

By: Ankit Jangra

Published: सितम्बर 30, 2023 6:14 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Google Pixel 8 Series: दुनिया की मशहूर टेक कंपनी गूगल मार्केट में एक बार फिर से धमाल मचाने को तैयार है। अगर आप नहीं समझे तो बता दें कि गूगल अपकमिंग पिक्सल सीरीज 8 (Google Pixel 8 Series) को लाने की तैयारी कर रही है। गूगल की नई फोन सीरीज 8 से लोगों को काफी उम्मीदे हैं, ऐसे में दावा किया जा रहा है कि इस सीरीज में काफी बढ़िया फीचर्स मिलने वाले हैं। मीडिया में जारी खबरों की मानें तो पिक्सल सीरीज 8 पिछली सीरीज 7 से अधिक महंगी हो सकती है। ऐसे में इसके लॉन्च से पहले इसकी कुछ जानकारियां लीक हुई हैं। जानें क्या है पूरी डिटेल।

Google Pixel 8 Series का लीक डिजाइन

गूगल पिक्सल 8 सीरीज में दो स्मार्टफोन पिक्सल 8 और पिक्सल 8 प्रो को लॉन्च करेगी। बताया जा रहा है कि पिक्सल सीरीज 8 में सेंटर पंचहोल कटआउट डिस्प्ले हो सकती है। साथ ही फ्लैट एजेस के साथ सेल्फी शूटर मिलेगा। इसमें वॉल्यूम और पावर बटन राइट साइड पर होंगे। दावा किया जा रहा है कि इस फोन में टेंपरेचर सेंसर भी मिल सकता है।

Google Pixel 8 Series के संभावित फीचर्स

गूगल पिक्सल 8 में 6.2 इंच की OLED डिस्प्ले और 8 प्रो में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है। दोनों ही वेरिएंट में 120hz की रिफ्रेश रेट मिलेगी। इन दोनों ही फोन्स में Google Tensor G3 चिपसेट मिलने की संभावना है। दोनों ही मोबाइल में एंड्रॉइड 14 ओएस सपोर्ट दिया जाएगा। पिक्सल 8 में 4575mah की बैटरी और 27 वाट का फास्ट चार्जर आ सकता है। वहीं, 8 प्रो में 5000mah की बैटरी के साथ 30 वाट का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है। पिक्सल 8 में 50एमपी के मेन कैमरे के साथ 12एमपी का सेकेंड कैमरा आ सकता है। इसमें सेल्फी के लिए 10.5एमपी का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। वहीं, 8 प्रो में 50एमपी का मेन कैमरा और 48एमपी के दो कैमरे सेंसर दिए जा सकते हैं। इसमें सेल्फी के लिए 10.5एमपी का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

फीचर्सGoogle Pixel 8 Google Pixel 8 Pro
प्रोसेसरGoogle Tensor G3Google Tensor G3
स्क्रीन6.2 इंच6.7 इंच
ओएसएंड्रॉइड 14एंड्रॉइड 14
बैटरी4575mah5000mah
रियर कैमरा50MP+12MP50MP+48MP+48MP
सेल्फी कैमरा10.5MP10.5MP
रिफ्रेश रेट120hz120hz

Google Pixel 8 Series की अनुमानित कीमत

पिक्सल 8 की कीमत 65 हजार से शुरू हो सकती है। वहीं, पिक्सल 8 प्रो की कीमत 90 हजार से शुरू हो सकती है। हालांकि, इसके फीचर्स और कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। मगर गूगल पिक्सल सीरीज 8 को 4 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi Note 17 Pro

जून 27, 2026

Vivo X Fold 6

जून 27, 2026

Apple MacBook Pro

जून 26, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 25, 2026

Nothing Phone 4b

जून 25, 2026

Vivo X500 Pro

जून 24, 2026

Leave a Comment