---Advertisement---

Google Pixel Smartphone सीरिज के इन यूजर्स पर टूटा दुखों का पहाड़, चलाने में आ रहीं ये मुश्किलें

Google Pixel Smartphone : अपने बेहतरीन स्मार्टफोन और खास फीचर्स के दम पर यूजर्स के दिलों पर राज करने वाली Google कंपनी के फोन्स खूब पसंद किए जाते हैं। यही वजह है कि, Google Pixel का कोई भी मॉडल क्यों ना हो वो Samsung और Apple के iPhone को पूरी टक्कर देता है। लेकिन पिछले ...

Read more

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जनवरी 26, 2024 12:13 अपराह्न

Google Pixel Smartphone
Follow Us
---Advertisement---

Google Pixel Smartphone : अपने बेहतरीन स्मार्टफोन और खास फीचर्स के दम पर यूजर्स के दिलों पर राज करने वाली Google कंपनी के फोन्स खूब पसंद किए जाते हैं। यही वजह है कि, Google Pixel का कोई भी मॉडल क्यों ना हो वो Samsung और Apple के iPhone को पूरी टक्कर देता है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से Google Pixel Smartphone को यूज करने वाले यूजर्स को काफी सारी दिक्कतें आ रही हैं। जिसकी वजह से वो अपने फोन को चला नहीं पा रहे हैं।

Google Pixel Smartphone के यूजर्स का नहीं चल रहा फोन

गूगल पिक्सल यूजर्स को जनवरी 2024 अपडेट को इनस्टॉल करने के बाद ये परेशानियां आ रही हैं। ये मुश्किलें स्टोरेज से जुड़ी हुई हैं। यूजर्स इंटरनल स्टोरेज को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। ये समस्या इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि, वो स्क्रीनशॉट तक नहीं ले पा रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ यूजर्स को ऐप क्रैश, फाइल ऐप से जुड़ी हुई समस्याएं भी आ रही हैं। ये परेशानियां सबसे ज्यादा Pixel 5, Pixel 6, Pixel 7, Pixel 8 और Pixel Fold जैसे मॉडल्स में देखने को मिल रही हैं।

Google ने बताया कारण

सोशल मीडिया पर यूजर्स शिकायत करते हुए बता रहे हैं कि, 2024 Google Play सिस्टम जब से अपडेट हुआ है , तब से वो इस तरह की दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। वो बता रहे हैं कि, Files, Images, Videos, Files और Alarms भी उनके फोन में नहीं चल रहा है। यूजर्स के द्वारा मिल रहीं इन तमाम परेशानियों की शिकायतों को देखते हुए गूगल की तरफ से प्रतिक्रिया आयी है। जिसमें उन्होंने बताया कि, गूगल प्ले अपडेट से जुड़ी समस्या उन तक पहुंच गई है। वो इसे ठीक करने का काम कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026