---Advertisement---

Honor X80 Pro Max: 11000mAh बैटरी ही नहीं ये 3 हाईटेक फीचर्स भी यूजर्स को खरीदने पर करेंगे मजबूर, जानें पावरफुल स्मार्टफोन की कीमत

Honor X80 Pro Max: ऑनर एक्स80 प्रो मैक्स फोन को11000mAh बैटरी के साथ तमाम सारे हाईटेक फीचर्स के साथ पेश किया गया है। अभी ये सिर्फ चीन की मार्कट में उपलब्ध है। बहुत जल्द भारत सहित ग्लोबल बाजार में भी आएगा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 23, 2026 1:03 अपराह्न

Honor X80 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

Honor X80 Pro Max:  टेक मार्केट में 11000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन आ गया है। ऑनर एक्स80 प्रो मैक्स को चीन में लॉन्च कर दिया गया है।  भारतीय यूजर्स को अभी इसका इंतजार करना पड़ेगा। बहुत जल्द ये ग्लोबल मार्केट में आ सकता है।  ऑनर के इस मोबाइल में बहुत कुछ खास मिल रहा है। जिसके कारण यूजर्स इसे खरीदने के लिए काफी बेताब हैं। आज हम आपको इस फोन के तीन सबसे हाईटेक फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Honor X80 Pro Max स्मार्टफोन की  बैटरी 

ऑनर एक्स80 प्रो मैक्स फोन का सबसे हाईटेक फीचर11,000mAhकी बैटरी है। इसमें 90W फास्ट चार्जर मिल रहा है। इसके साथ ही 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग मिल रही है। स्टैंडबाय पर ये फोन 42 दिनों तक चल सकता है।

सेफ्टी में है एक नंबर

पानी-धूल और टूट-फूट से बचाने के लिए IP69 और IP69K रेटिंग मिल रही है। इस फोन कोगिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में बैटरी बैकअप, रिकॉर्ड-ब्रेकिंग डिस्प्ले ब्राइटनेस और टॉप-टियर ड्यूरेबिलिटी के लिए भी जगह मिली है।इस फोन को SGS 5-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस मिला हुआ है।

ऑनर एक्स80 प्रो मैक्स स्मार्टफोन का प्रोसेसर

ऑनर एक्स80 प्रो मैक्स फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर और Android 16 का ऑपरेटंग सिस्टम मिल रहा है। ये बैटरी बचाने के साथ फोन को स्मूथ और हाई स्पीड देता है। हैवी गेमिंग के लिए Adreno 812 GPU मिल रहा है।

डिस्प्ले और ऑपरेटिंग सिस्टम

6.8 इंच की LTPS AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। ये तेज धूप में भी काम करेगा। फोन की सुरक्षा के लिए एल्युमिनोसिलिकेट ग्लास लगा है।

Honor X80 Pro Max मोबाइल की कीमत

चीन में Honor X80 Pro Max स्मार्टफोन को 28000 के आस-पास की कीमत में पेश किया गया है। भारत और ग्लोबल मार्केट में इसकी क्या कीमत होगी? इसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी मौजूद नहीं है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now