---Advertisement---

iPhone 18 Pro गेमर्स के लिए कैसा होगा साबित ? यहां जानें क्या मिल सकता है नया

iPhone 18 Pro : एप्पल आईफोन 18 प्रो अभी लॉन्च भी नहीं हुआ है। लेकिन इसके लीक फीचर्स काफी चर्चा में बने हुए हैं। यहां जाने इस फोन में क्या नया मिल सकता है?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 28, 2026 3:46 अपराह्न

iPhone 18 Pro
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 18 Pro:  एप्पल की आईफोन 18 सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है। खबरों की मानें तो इसे सितंबर  2026 तक पेश किया जा सकता है। बेहरहाल अभी तक कंपनी ने इसके फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का कोई भी खुलासा नहीं किया है। लेकिन इसके लीक फीचर्स लोगों को काफी प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे में मोबाइल पर गेम खेलने वाले यूजर्स के दिमाग में कई सारे सवाल उठ रहे है क्या फोन उन्हें रियल गेमिंग का मजा देगा? अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो ये खबर सिर्फ आपके लिए ही हैं।

iPhone 18 Pro में गेमर्स के लिए नया मिल सकता है?

आईफोन 18 प्रो को लेकर खबर है कि, इसमें दुनिया का पहला 2-नैनोमीटर प्रोसेसर A20 Pro मिल सकता है। ये हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग काम के लिए बेस्ट है। ये ग्राफिक्स को बहुत ही स्मूथ बनाता है। 12GB रैम की वजह से आप बैकग्राउंड में गेमप्ले रिकॉर्डर, डिस्कॉर्ड गेम को फास्ट और स्मूथ बनाएगा। फोन को गर्म होने से बचाने के लिए लिक्विड कूलिंग वेपर चैंबर मिल सकता है। खबरों की मानें तो इसमें 120 FPS सपोर्ट मिल सकता है। इसकी डिस्प्ले को खासतौर पर गेमिंग के लिए बनाया जा सकता है। इसमें गेम बूस्ट मोड मिल सकता है। इसके साथ ही बड़ी बैटरी लाइफ मिल सकती है।

आईफोन 18 प्रो मैक्स की बैटरी, चार्जर  , कैमरा और अन्य लीक फीचर्स

iPhone 18 Proस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.3 इंच की Super Retina XDR LTPO+ OLED डिस्प्ले मिल सकती है। ये तेज धूप में भी काम करेगी।
बैटरी/चार्जर4288mAh की बैटरी के साथ 40W का वायर्ड और 25W मैगसेफ वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
सेफ्टी रेटिंगपानी-धूल से बचाने के लिए IP68 रेटिंग मिल सकती है। इसके साथ ही सेकंड-जनरेशन सिरेमिक शील्ड और अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
सेफ्टी फीचर्सएक्सीडेंट ट्रैकिंग के लिए क्रैश डिटेक्शन जैसा फीचर मिल सकता है। फॉल डिटेक्शन और ऑन-डिवाइस एसओएस फीचर मिल सकता है।
कैमरा48MP का प्राइमरी कैमरा मैकेनिकल वेरिएबल अपर्चर के साथ मिल सकता है। इसमें 48MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल सकता है। 12MP/48MP पेरिस्कोप लेंस जो 5x ऑप्टिकल जूम के साथ टेलीफोटो लेंस मिल सकता है।
सैटेलाइट कनेक्टिविटीC2 सैटेलाइट नो इंटरनेट एरिए के लिए मिल सकता है।
प्रोसेसरA20 Pro का एडवांस 2-नैनोमीटर प्रोसेसर मिल सकता है। इसमें 12GB रैम सपोर्ट और हाईटेक एआई मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमiOS 20 नेक्स्ट-लेवल ‘एप्पल इंटेलिजेंस और गूगल जेमिनी से लैस ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।

 

आईफोन 18 प्रो फोन की संभावित कीमत

आईफोन 18 प्रो की कीमत को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी गई है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इसे कंपनी 1.35 लाख से लेकर 1.40 लाख के आस-पास की कीमत में लॉन्च कर सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now