---Advertisement---

ये कर लिया तो सेकेंड से पहले Laptop और Computer में ले सकेंगे Screenshot, जानें सिंपल मगर पावफुल ट्रिक्स

आपको अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में स्क्रीन शॉट लेना हैं तो आप अपने Keyboard में दिए गए Keys और Shortcuts की मदद से स्क्रीन शॉट ले सकते हैं।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: अप्रैल 5, 2023 11:56 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Screenshot in Laptop & Computer: अगर आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में स्क्रीन शॉट लेना चाहते हैं और इसे कैसे लिया जाता है इस बारे में नहीं जानते हैं। तो हम आपको कई Keys और Shortcuts बतानें वाले हैं जिनकी मदद से आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में स्क्रीन शॉट ले सकते हैं। लेकिन ये टिप्स केवल Window 10 और Window 11 के लिए ही हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में सभी जानकारियां।

ये भी पढ़ें: गर्मियों में AC शुरू करने से पहले कर लें ये काम, नहीं तो हो जाएगा तगड़ा नुकसान

Print Screen Button

कीबोर्ड में Print Screen (prt sc) नाम का एक बटन होता है जिसे प्रेस कर आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। इसके लिए आपको वो पेज या विंडो खोलनी है जिसका आपको स्क्रीन शॉट लेना है फिर Print Screen Key को प्रेस करना है। इसके बाद स्क्रीन शॉट बन जाएगा और आप इसे Ctrl+V या माउस की मदद से Word या Paint का इस्तेमाल करते हुए सेव कर सकते हैं।

Snip Tool

Snip Tool का इस्तेमाल Windows 10 में होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको Windows Key + Shift + S को एक साथ प्रेस करना है। फिर इन सभी Key को एक साथ प्रेस करने के बाद एक मेन्यू खुलेगा जिसमें आपको एक ऑप्शन दिखाई देगा। यहां पर आपको रेक्टेंग्यूलर, फ्री-फॉर्म, विंडो और फुल स्क्रीन कैप्चर जैसे कई ऑप्शन दिखेंगे। इसमें से आपको जिस शेप में स्क्रीन शॉट कैप्चर करना हो उस शेप को सेलेक्ट कर उस विंडो या पेज का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।

Alt + Print Screen

Alt + Print Screen या सिर्फ Print Screen बटन का इस्तेमाल करते हुए आप किसी विंडो या पेज का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। इसके लिए आपको Alt + PrtScn या PrtScn दबाना होगा और फिर इसके बाद अपके द्वारा लिए गए स्क्रीन शॉट को सेव कर सकते हैं।

Windows Key + G

Windows Key + G का यूज करके आपके सामने उपर की तरफ एक मेन्यू खुलेगा। इसमें आपको कैमरा आइकन वाले ऑप्शन को खोलना है और इसके बाद आप अपने पेज या विंड़ो का स्क्रीन शॉट ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें: टेक मार्केट में तबाही मचाने जल्द लॉन्च हो सकता है iQOO 11 S स्मार्टफोन, दमदार प्रोसेसर और फीचर्स कर देंगे हैरान

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026