---Advertisement---

IND vs AUS 2023: क्रिकेट वर्ल्डकप फाइनल मैच को फ्री में कैसे देखें, जानें टॉस से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग तक की डिटेल

IND vs AUS 2023: आईसीसी क्रिकेट विश्वकप 2023 का अंतिम मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। जानें आप कैसे इसे फ्री में देख सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 19, 2023 1:19 अपराह्न

IND vs AUS 2023
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS 2023: भारतीय क्रिकेट के लिए 19 नवंबर 2023 का दिन काफी खास है। भारतीय क्रिकेट टीम 12 साल बाद एक बार फिर आईसीसी वनडे क्रिकेट फाइनल में खेलेगी। अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि भारत का ये मुकाबला ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम के साथ होना है। क्रिकेट विश्वकप 2023 के फाइनल मुकाबले को लेकर हर क्रिकेट फैन उत्साहित है।

फाइनल मुकाबले का हर किसी को इंतजार

इस खास मैच को देखने के लिए हर कोई अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम जाना चाहता है, मगर ये हर किसी के लिए मुमकिन नहीं है। ऐसे में आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, अगर आप भी क्रिकेट के दीवाने हैं तो आप इस खबर से जुड़े रहिए। हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे क्रिकेट विश्वकप 2023 के फाइनल मुकाबले को आराम से मुफ्त में देख सकते हैं।

जानें कब और कहां होगा फाइनल मैच

आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्वकप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच की शुरुआत 19 नवंबर को दोपहर 2 बजे से होगी। इससे पहले 1: 30 बजे दोनों टीमों के बीच टॉस होगा।

घर पर मुफ्त में देख पाएंगे खास मुकाबला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले इस मैच को आप आराम से घर पर देख सकते हैं। टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल पर इसका प्रसारण किया जाएगा। इसमें स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स HD और स्टार स्पोर्ट्स मराठी आदि शामिल है।

इस तरह से ऑनलाइन देख सकते हैं मैच

वहीं, अगर आप ऑनलाइन भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच का आनंद लेना चाहते हैं तो आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इसका लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन, लैपटॉप और टैबलेट पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप को इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद ऐप में जाकर अपनी आईडी लॉगइन करनी होगी। इसके बाद फाइनल मैच को देख सकते हैं।

जानें ऑस्ट्रेलिया ने कितने वर्ल्डकप जीते हैं

गौरतलब है कि भारत ने आखिरी बार साल 2011 में आईसीसी क्रिकेट विश्वकप जीता था। भारत अब तक कुल 2 क्रिकेट विश्वकप जीत चुका है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार साल 2015 में क्रिकेट विश्वकप अपने नाम किया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अभी तक 5 क्रिकेट विश्वकप जीते हैं। इस विश्वकप में भारतीय टीम की अगुवाई रोहित शर्मा कर रहे हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैंट कमिंस हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iQOO 15R

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Apple iPhone 17e

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

Vivo Y21 5G

फ़रवरी 28, 2026

Sridhar Vembu

फ़रवरी 28, 2026