---Advertisement---

Infinix GT 30 Pro 5G: 120FPS BGMI कराएगा गेमर्स की बल्ले-बल्ले! धाकड़ प्रोसेसर के दम पर क्या दे पाएगा Realme GT 7 को टक्कर?

Infinix GT 30 Pro 5G: इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो 5जी गेमिंग फोन में 120FPS रेट BGMI खेलने वालों की बल्ले-बल्ले कर सकता है। इसका धाकड़ प्रोसेसर Realme GT 7 फोन से मुकाबला कर सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 3, 2025 1:36 अपराह्न

Infinix GT 30 Pro 5G
Follow Us
---Advertisement---

Infinix GT 30 Pro 5G: आजकल फोन मार्केट में आने वाले स्मार्टफोन में गेमिंग फीचर्स भी शामिल किए जा रहे हैं। स्मार्टफोन में गेमिंग का मजा लेने वाले यूजर्स की संख्या में बहुत तेजी से इजाफा हो रहा है। इस बात का ध्यान रखते हुए इनफिनिक्स ने अपना धाकड़ गेमिंग फोन इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो 5जी आज लॉन्च कर दिया है। यह फोन गेमिंग स्मार्टफोन सेगमेंट में तहलका मचा सकता है।

इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो 5जी में धूम मचाएगा 120FPS रेट

नए नवेले गेमिंग फोन Infinix GT 30 Pro 5G में 120FPS यानी फ्रेम पर सेकेंड रेट मिलेगा। ऐसे में यह फीचर स्मार्टफोन में BGMI गेम का लुत्फ लेने वालों की बल्ले-बल्ले करवा सकता है। 120FPS रेट फोन में गेमिंग के दौरान काफी तगड़ा वीडियो अनुभव प्रदान कर सकता है। इसके साथ 6.78 इंच की1.5K AMOLED डिस्प्ले यूजर्स को काफी फायदा पहुंचा सकती है। इस फोन में 144Hz की रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की ब्राइटनेस स्क्रीन को काफी दमदार बनाती है।

Infinix GT 30 Pro 5G Processor

फोन मेकर ने इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो 5जी फोन में धाकड़ प्रोसेसर दिया है। फोन को MediaTek Dimensity 8350 Ultimate चिपसेट से लैस किया गया है। इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो 5जी का प्रोसेसर फोन में अच्छा गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान कर सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह फोन Realme GT 7 स्मार्टफोन को टक्कर दे सकता है। बता दें कि Realme GT 7 फोन अभी कुछ दिनों पहले ही इंडिया में लॉन्च हुआ है। रियलमी के इस फोन में MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही गेमिंग के लिए बढ़िया फीचर्स देखने को मिलते हैं।

स्पेक्सइनफिनिक्स जीटी 30 प्रो 5जी
चिपसेटMediaTek Dimensity 8350 Ultimate
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
रिफ्रेश रेट144Hz
डिस्प्ले6.78 इंच
बैटरी5500mAh 
रियर कैमरा108MP+8MP
सेल्फी कैमरा13MP

Infinix GT 30 Pro 5G AnTuTu Score

वहीं, अगर आप इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो 5जी फोन को गेमिंग के लिए खरीदना चाहते हैं, तो इसका अंतूतू स्कोर जानना चाहिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो 5जी का अंतूतू स्कोर 1.4 मिलियन बेंचमार्क से अधिक है। यह स्कोर गेमिंग के अच्छा माना जाता है।

Infinix GT 30 Pro 5G Price in India

स्मार्टफोन मेकर ने अपने लेटेस्ट गेमिंग फोन को मिडरेंज कैटेगरी में उतारा है। इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो 5जी की इंडिया में कीमत 24999 रुपये रखी गई है। मगर पहले दिन इसकी कीमत 22999 रुपये रहेगी। इस फोन की Flipkart पर पहली सेल 12 जून 2025 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi Note 17 Pro

जून 27, 2026

Vivo X Fold 6

जून 27, 2026

Apple MacBook Pro

जून 26, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 25, 2026

Nothing Phone 4b

जून 25, 2026

Vivo X500 Pro

जून 24, 2026