---Advertisement---

Infinix जल्द ला रही है 32 inch QLED TV, स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस जानकर खुला रह जाएगा आपका मुंह!

Infinix 32 inch QLED TV: भारतीय इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में इंफिनिक्स कंपनी के कई प्रोडक्ट काफी अच्छी रेंज के साथ बिक रहे हैं। ऐसे में कंपनी लगातार अपने दायरे और क्षमता में इजाफा करने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में इंफिनिक्स ने स्मार्टटीवी सेगमेंट में एक बड़ा धमाका करने का ऐलान कर दिया है। ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 1, 2023 11:12 पूर्वाह्न

Infinix 32 inch QLED TV
Follow Us
---Advertisement---

Infinix 32 inch QLED TV: भारतीय इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में इंफिनिक्स कंपनी के कई प्रोडक्ट काफी अच्छी रेंज के साथ बिक रहे हैं। ऐसे में कंपनी लगातार अपने दायरे और क्षमता में इजाफा करने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में इंफिनिक्स ने स्मार्टटीवी सेगमेंट में एक बड़ा धमाका करने का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि इंफिनिक्स जल्द ही 32 इंच की कैटेगरी में इंडिया का पहला QLED TV लॉन्च करेगी। इस जानकारी के बाहर आते ही लोगों के बीच काफी उत्साह बढ़ गया है, क्योंकि अभी तक ऐसा कोई भी प्रोडक्ट बाजार में उपलब्ध नहीं है। जानिए क्या है पूरी डिटेल।

Infinix ने दी खास जानकारी

दरअसल इंफिनिक्स ने टीज किया है वे पहली बार इंडिया में 32 इंच का QLED TV ला रही है, वो भी बजट रेंज के साथ। इसके साथ इसमें WebOS मिलने का भी दावा किया जा रहा है। कंपनी ने बताया है कि इसकी कीमत 12000 रुपये से कम होगी। आपको बता दें कि QLED एक प्रीमियम स्क्रीन पैनल माना जाता है। ऐसे में कंपनी का इस स्क्रीन में आना काफी शानदार है। मार्केट में अधिकतर टीवी में IPS स्क्रीन आती है। अधिकतर स्क्रीन में HD रेज्योलूशन दिया जाता है। इस कैटेगरी में QLED स्क्रीन लोगों को काफी अधिक आकर्षित कर सकती है।

QLED TV की संभावित खासियत

खबरों की मानें तो इस टीवी में फ्रेमलेस डिजाइन दिया जाएगा। इसके साथ इसकी बॉडी काफी स्लीम और विविध कलर का भी विकल्प दिया जाएगा। इसमें कलर रिप्रोडक्शन और काफी कुछ खास दिया जाएगा। वहीं, ये भी दावा किया जा रहा है कि इंफिनिक्स 43 इंच का एक मॉडल भी लॉन्च करेगी। फिलहाल इन दोनों ही मॉडल की तकनीकी जानकारी नहीं है। मगर जल्द ही इसकी अधिक जानकारी सामने आ सकती है। मालूम हो इस सेगमेंट में रियलमी, शाओमी और वनप्लस का भी काफी बड़ा नाम है और कई शानदार प्रोडक्ट मौजूद हैं। मगर 32 इंच में QLED TV का आना काफी बढ़िया रह सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 12, 2026

Xiaomi 18

अगस्त 11, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 11, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 11, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8 5G

अगस्त 10, 2026

Google Pixel 11

अगस्त 8, 2026