---Advertisement---

instagram Account Private करके तांक-झांक करने वालों पर ऐसे लगाएं लगाम

instagram Account Private : अगर आपको भी सोशल मीडिया का काफी शौक है और अपनी जिंदगी के छोटे और बड़े सभी पलों को अपने दोस्तों और परिवारजनों से इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं। लेकिन डरते हैं कि कोई बाहरी गलते कमेंट ना कर दे या फिर आपके फोटो और वीडियो का गलत इस्तेमाल ना कर ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 21, 2024 10:52 पूर्वाह्न

instagram Account Private
Follow Us
---Advertisement---

instagram Account Private : अगर आपको भी सोशल मीडिया का काफी शौक है और अपनी जिंदगी के छोटे और बड़े सभी पलों को अपने दोस्तों और परिवारजनों से इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं। लेकिन डरते हैं कि कोई बाहरी गलते कमेंट ना कर दे या फिर आपके फोटो और वीडियो का गलत इस्तेमाल ना कर दें। इस तरह के विचार अगर आपको भी सताते हैं तो घबराने की जरुरत नहीं है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि, किस तरह से instagram account private कर सकते हैं। इसके लिए बस छोटा सा काम करना पड़ेगा। उसके बाद आपके पोस्ट पर सिर्फ वो ही लोग लाइक और कमेंट कर पाएंगे , जिन्हें आप चाहेंगे।

instagram Account Private कैसे करें?

instagram Account Private करने के लिए आपको सेटिंग में जाकर छोटा सा प्रोसेस करना होगा। सबसे पहले instagram app पर जाना होगा। उसके बाद प्रोफाइल पर क्लिक करना होगा। इसके बाद कार्नर पर दिखने वाली तीन लाइन पर क्लिक करें। फिर Settings ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा और क्लिक करना होगा। यहां पर आपको प्राइवेट पर टैप करके Account Privacy पर टैप करना होगा। फिर प्राइवेट अकाउंट पर स्विच ऑन करना होगा। ऐसा करने के तुरंत बाद ही instagram Account Private होने का मैसेज आ जाएगा। इस तरह आपका इंस्टाग्राम प्राइवेट हो जाएगा।

instagram Account Private के फायदे

अकाउंट प्राइवेसी होने से कोई भी अनचाहा यूजर आपकी पर्सनल चीजों का गलत फायदा नहीं उठा सकेगा। आपको बता दें, सोशल मीडिया का क्रेज जितना ज्यादा यूजर्स में बढ़ रहा है , उतना ही क्राइम भी हो रहे हैं। लोग अकसर हैकर्स या फिर गलत लोगों के जाल में फंस सकते हैं। ऐसे में अकाउंट को प्राइवेट करके आप कुछ हद तक इन मुसीबतों से बच सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026

iPhone 18 Pro Max

अगस्त 21, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 19, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 18, 2026

Pova 8 Pro 5G

अगस्त 18, 2026