---Advertisement---

Instagram AI Feature: बड़ी अपडेट! सिर्फ रील्स नहीं, बल्कि नए एआई फीचर की वजह से भी इंस्टाग्राम को मिलेगी पहचान; यूजर्स को होंगे कई फायदे

Instagram AI Feature: इंस्टाग्राम पर जल्द ही एआई फेस स्वैप फीचर आ सकता है। यह फीचर कंटेंट क्रिएटर के लिए काफी खास रह सकता है। इससे यूजर्स को कई सारे लाभ मिल सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 12, 2026 5:24 अपराह्न

Instagram AI Feature
Follow Us
---Advertisement---

Instagram AI Feature: इंस्टाग्राम आज के टाइम में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बन चुका है। अगर आप इंस्टाग्राम यूजर हैं, तो आपको पता होगा कि पिछले एक कुछ समय में मेटा ने इस प्लेटफॉर्म पर कई नए फीचर्स शामिल किए हैं। इसमें मेटा एआई इंटीग्रेशन के साथ कुछ सेफ्टी फीचर्स भी लाए गए हैं। ऐसे में यूजर्स को पहले से बेहतर सुविधा मिलने लगी है। ऐसे में कई ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इंस्टाग्राम एआई फेस स्वैप फीचर जल्द ही एंट्री मार सकता है। इससे यूजर्स को कई फायदे हो सकते हैं।

Instagram AI Feature: जानें क्यों खास होगा नया फीचर

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंस्टाग्राम एआई फेस स्वैप फीचर यूजर्स अपनी एआई फोटो और वीडियो बना सकेंगे। इस सुविधा को लाइकनेस की तरह उतारा जा सकता है, जो किसी यूजर के चेहरे के जरिए डिजिटल पहचान को बदल सकते हैं। हालांकि, इसके लिए यूजर्स को सामने वाले यूजर्स से परमिशन लेनी होगी। ऐसे में लोगों को नए फीचर से अपनी प्राइवेसी की चिंता भी नहीं होगी।

रिपोर्ट्स की मानें, तो इंस्टाग्राम एआई फीचर के जरिए आप अपने चेहरे को किसी भी मूवी-क्लिप, ट्रेंडिंग रील या मजेदार फोटो में लगा सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस फीचर के जरिए यूजर्स को अलग से किसी एआई ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। मेटा इस फीचर के जरिए यूजर्स को फोटो और वीडियो दोनों में ही एआई फेस स्वैप फीचर की सुविधा प्रदान कर सकता है। ऐसे में यूजर्स को फिल्टर नहीं, बल्कि एआई पावर्ड कंटेंट बनाना काफी आसान हो जाएगा।

इंस्टाग्राम एआई फीचर से यूजर्स को मिलेंगे कई फायदे

वहीं, इंस्टाग्राम एआई फेस स्वैप फीचर के आने के बाद यूजर्स को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। यूजर्स अपनी क्रिएटिविटी को बढ़िया कंटेंट के साथ रील्स में इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में यह फीचर कंटेंट क्रिएटर के लिए गेम चेंजर हो सकता है। नए फीचर की वजह से इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने में मदद मिल सकती है। साथ ही प्लेटफॉर्म पर किसी के साथ भी कोलैबोरेशन करना आसान हो सकता है। नए फीचर का लाभ मार्केटिंग और किसी प्रोडक्ट की ब्रांडिंग में किया जा सकता है। इंस्टाग्राम नए फीचर को कब तक रोलआउट करेगा, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026

iPhone 18 Pro Max

अगस्त 21, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 19, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 18, 2026

Pova 8 Pro 5G

अगस्त 18, 2026