---Advertisement---

iOS 26 iPhones: Apple के सिर्फ इन आईफोन वेरिएंट में मिलेगा नए ऑपरेटिंग सिस्टम का फायदा, लिक्विड ग्लास इंटरफेस से होगी बल्ले-बल्ले!

iOS 26 iPhones: Apple ने WWDC 2025 सालाना डेवलवर्स इवेंट में अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम यानी आईओएस 26 को पेश कर दिया। इस नए आईओएस का सिर्फ इन आईफोन में ही लाभ मिलेगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 10, 2025 1:00 अपराह्न

iOS 26 iPhones
Follow Us
---Advertisement---

iOS 26 iPhones: Apple WWDC 2025 इवेंट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। ऐसे में 9 जून सोमवार को एप्पल के डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी 2025 की शुरुआत हो गई। जी हां, यह मेगा सालाना डेवलवर्स इवेंट 9 से 13 जून 2025 तक जारी रहेगा। अमेरिका के कैलिफोर्निया में आयोजित इस बड़े डेवलवर्स इवेंट में सबसे बड़ी खासियत आईओएस 26 रही। एप्पल ने आईओएस 18 के बाद सीधे आईओएस 26 को लॉन्च कर दिया है। नए आईओएस में काफी बड़ा बदलाव किया गया है। साथ ही MacOS 26, iPadOS 26, VisionOS 26, WatchOS 26 और TVOS 26 को भी पेश किया गया है।

iOS 26 iPhones

अगर आप भी आईफोन यूजर हैं, तो आपको यह जरूर जानना चाहिए कि क्या आपके आईफोन में नया आईओएस 26 सपोर्ट करेगा या नहीं। तो आपकी जानकारी में वृद्धि करने के लिए बता दें कि आईओएस 26 आईफोन्स के सभी वर्तमान मॉडल्स में काम करेगा।

iOS 26 Supported Devices List

एप्पल के मुताबिक, आईओएस 26 का सपोर्ट कई आईफोन मॉडल्स में मिलेगा। आईओएस 26 को सपोर्ट करने वाले डिवाइस की लिस्ट में आईफोन 16 ई, आईफोन 16, आईफोन 16 प्लस, आईफोन 16 प्रो, आईफोन 16 प्रो मैक्स, आईफोन 15, आईफोन 15 प्लस, आईफोन 15 प्रो, आईफोन 15 प्रो मैक्स, आईफोन 14, आईफोन 14 प्लस, आईफोन 14 प्रो, आईफोन 14 प्रो मैक्स, आईफोन 13, आईफोन 13 मिनी, आईफोन 13 प्रो, आईफोन 13 प्रो मैक्स, आईफोन 12, आईफोन 12 मिनी, आईफोन 12 प्रो, आईफोन 12 प्रो मैक्स, आईफोन 11, आईफोन 11 प्रो, आईफोन 11 प्रो मैक्स, आईफोन SE सेकेंड जेनरेशन और उससे ऊपर के सभी आईफोन मॉडल्स का नाम शामिल है।

आईओएस 26 कब से मिलेगा?

बता दें कि अभी iOS 26 टेस्टिंग स्तर पर है। ऐसे में आईफोन यूजर्स अभी सिर्फ बीटा वर्जन में इस नए आईओएस 26 का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, इस दौरान यूजर्स को किसी बग यानी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में पब्लिक बीटा वर्जन के लिए आईफोन यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल आईओएस 26 का पब्लिक बीटा वर्जन अगले महीने लॉन्च हो सकता है।

iOS 26 Features

टेक दिग्गज एप्पल ने आईओएस 26 के फीचर्स के तहत कई फीचर्स दिए हैं। इसमें लिक्विड ग्लास डिजाइन काफी चर्चा में है। आईओएस 26 के तहत लिक्विड ग्लास डिजाइन एक नई डिस्प्ले डिजाइन तकनीक है। माना जा रहा है कि इसमें आईफोन यूजर्स को Translucent Material लुक देखने को मिलेगा। इस तकनीक की मदद से यूजर्स डिस्प्ले पर मौजूद आइकन के पीछे और उसके आसपास ऑब्जेक्ट को भी देख सकेंगे। साथ ही आईफोन लॉक होने के दौरान इस तकनीक का लाभ मिलेगा।

इसके अलावा एप्पल ने WWDC 2025 इवेंट के दौरान आईओएस 26 के तहत अपने कई ऐप्स को नए अवतार में पेश किया है। इसमें कैमरा, फोटो, सफारी, म्यूजिक और नेविगेशन में इमर्सिव एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi 17 5G

मई 14, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026