---Advertisement---

iPhone 15: ISRO की वजह से सारी दुनिया में फिर बजेगा भारत का डंका, Apple ने पहली बार आईफोन में दिया है ये खास फीचर

iPhone 15: टेक कंपनी एप्पल की नई आईफोन 15 सीरीज में इसरो का एक खास फीचर दिया गया है। एप्पल ने इस इसरो के एक फीचर को जोड़कर दुनियाभर में भारत का डंका बजवा दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 14, 2023 1:03 अपराह्न

iPhone 15
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 15: अमेरिकी टेक कंपनी एप्पल ने 12 सितंबर को अपनी नई आईफोन 15 सीरीज (iPhone 15 ) को दुनिया के सामने पेश कर दिया। कंपनी ने इस सीरीज में 4 मॉडलों को उतारा है। इसमें आईफोन 15, आईफोन 15 प्लस, आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स शामिल है। एप्पल ने इन सभी वेरिएंट को खास फीचर्स से लैस किया है। कंपनी ने पहली बार यूएसबी सी टाइप चार्जर, एक्शन बटन और टाइटेनियम बॉडी के साथ दुनिया के सामने रखा है। ऐसे में हर कोई इस सीरीज को लेकर काफी उत्साहित है। इसके साथ ही अब भारत की अंतरिक्ष एजेंसी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो (ISRO) भी एप्पल आईफोन से जुड़ गया है। जानें पूरी खबर।

iPhone 15 में मिलेगा NavIC सपोर्ट

आपको बता दें कि इसरो के जीपीएस सिस्टम को आईफोन 15 में शामिल किया गया है। इस तरह से पहली बार आईफोन में देसी नेविगेशन सिस्टम दिया गया है। एप्पल ने आईफोन 15 के कुछ मॉडलों में देसी नेविगेशन सिस्टम यानी NavIC को जोड़ने का काम किया है। इसमें आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स वेरिएंट शामिल है। यहां पर बता दें कि ये देसी नेविगेशन सिस्टम NavIC को आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस में नहीं दिया गया है।

जानिए क्या है NavIC

भारत की अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा बनाया गया NavIC एक नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम है। इस सिस्टम की मदद से भारत और आसपास के इलाकों की सटीक जानकारी मिल सकती है। इस सिस्टम में 7 सैटेलाइट को एड किया गया है। इससे लोकेश ट्रैकिंग आसान हो जाती है। इसके साथ ही इसकी रेंज भारत से 1500 किलोमीटर दूर तक है। इसकी मदद से सैन्य और सुरक्षा के क्षेत्र में भी काम किया जा सकता है।

एप्पल ने इसलिए एड किया NavIC सिस्टम

आपको बता दें कि NavIC को भारत में तैयार किया गया है। मगर ये ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम के साथ मिलकर काम करता है। एप्पल चाहता था कि उसके यूजर्स को बेस्ट ट्रैकिंग सिस्टम मिले। आईफोन 15 के इन मॉडल्स में सेल्युलर नेटवर्क न होने पर भी सैटेलाइट ट्रैकिंग से किसी भी आपात स्थिति में मदद मांगी जा सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026