---Advertisement---

A17 Bionic Chipset के साथ आ सकता है iPhone 15 Pro, इन खूबियों को जानकर आप भी खरीदने के लिए हो जाएंगे बेकरार!

iPhone 15 Pro: प्रीमियम स्मार्टफोन कैटेगरी में शुमार आईफोन हर किसी का चहेता है। अब आईफोन की नई सीरीज का लोगों को इंतजार नहीं हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि आईफोन 15 (iPhone 15 Pro) को इस साल सितंबर में लॉन्च किया जाएगा। मगर इसके लॉन्च से पहले ही इससे जुड़ी हुई ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 2, 2023 2:15 अपराह्न

iPhone 15 Pro
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 15 Pro: प्रीमियम स्मार्टफोन कैटेगरी में शुमार आईफोन हर किसी का चहेता है। अब आईफोन की नई सीरीज का लोगों को इंतजार नहीं हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि आईफोन 15 (iPhone 15 Pro) को इस साल सितंबर में लॉन्च किया जाएगा। मगर इसके लॉन्च से पहले ही इससे जुड़ी हुई कई तरह की जानकारी सामने आ रही है। लोगों को इसके नए-नए अपडेट मिल रहे हैं। कभी आईफोन 15 की स्क्रीन को लेकर तो कभी इसकी डिस्प्ले को लेकर जानकारियां सामने आ रही हैं। इसी बीच लीक हुई जानकारी में बताया गया है कि आईफोन 15 में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

iPhone 15 Pro में मिल सकता है ये सबकुछ खास

बताया जा रहा है कि आईफोन 15 में पहली बार टाइटेनियम फ्रेम दिया जाएगा। अब तक स्टेनलैस स्टील के फ्रेम दिए जाते हैं।

वहीं, आईफोन 15 में यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलने का भी दावा किया जा रहा है। इसके साथ ही इसमें थंडरबोल्ट पोर्ट भी मिल सकता है।

खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि आईफोन 15 में A17 बायोनिक चिपसेट दी जाएगी। आईफोन 14 सीरीज में A16 बायोनिक चिपसेट दी गई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नई सीरीज नए प्रोसेसर के साथ आएगी।

इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि एप्पल आईफोन 15 में सालों से चले आ रहे म्यूट बटन की जगह इस बार एक्शन बटन देगी। इसमें कई कस्टमाइज्ड फीचर्स को जोड़ा जाएगा। इस बटन को टॉप वेरिएंट में दिया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि आईफोन 15 में रैम को 6 से बढ़ाकर 8GB किया जा सकता है।

iPhone 15 Pro के संभावित फीचर्स

फीचर्सiPhone 15 Pro
प्रोसेसरA17 Bionic
स्क्रीन6.1 inches (15.49 cm)
बैटरी4300 mAh
रियर कैमरा12 MP + 12 MP + 12 MP
फ्रंट कैमरा12 MP

iPhone 15 Pro की अनुमानित जानकारी

आईफोन 15 प्रो मॉडल को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें सोनी IMX का सेंसर दिया जा सकता है। इसमें 5 से 6 बार अधिक जूम करने की क्षमता होगी। इसके साथ ही इसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो लैंस मिल सकता है। इस मॉडल में पहले से अधिक पतले बैजल्स दिए जा सकते हैं। इस डिवाइस को चलाने के लिए 4300mah की बैटरी मिल सकती है। साथ में एक शानदार फास्ट चार्जर दिया जा सकता है। फिलहाल इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026