---Advertisement---

iPhone 15 Pro VS iPhone 15 Pro Max: खरीदने से पहले जान लें दोनों के बीच का पूरा कंपेरिजन, बाद में नहीं होगा कोई कन्फ्यूजन

iPhone 15 Pro VS iPhone 15 Pro Max: अगर आप इन दोनों ही फोन्स में किसी एक को खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए यहां हम इन दोनों का ही फीचर्स के लिहाज से कंपेरिजन लेकर आए है। जिसे पढ़कर आपको इनके बारे में आइडिया लग जाएगा और आप अपने लिए सही फोन का चुनाव कर पाएंगे। चलिए इनके बारे में जान लेते हैं।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: सितम्बर 23, 2023 12:22 अपराह्न

iPhone 15 Pro VS iPhone 15 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 15 Pro VS iPhone 15 Pro Max: एप्पल की आईफोन 15 सीरीज के तहत चार मॉडल पेश किए गए हैं। अब ऐसे में यूजर्स के बीच इस सीरीज के फोन्स को खरीदने को लेकर खासा क्रेज देखने को मिल रहा है तो वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो कन्फ्यूज हो रहे हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि उन्हें iPhone 15 Pro की खरीददारी करनी चाहिए या फिर iPhone 15 Pro Max मॉडल के साथ जाना चाहिए। यहां हम आपके लिए इन दोनों ही फोन्स का फीचर्स के लिहाज से कंपेरिजन करने वाले हैं जिससे आपकी खरीददारी की राह आसान हो जाएगी।

कीमत और स्टोरेज वेरिएंट ऑप्शन

iPhone 15 Pro को चार स्टोरेज ऑप्शन्स के साथ पेश किया जाता है जो कि 128GB, 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज हैं। इसकी कीमत 134900 रुपये से शुरु होती है। तो वहीं प्रो मैक्स मॉडल को खरीदने के लिए ग्राहकों को 159900 रुपये चुकाने होते है और ये कीमत टॉप वेरिएंट (1 टीबी स्टोरेज) के लिए तकरीबन 2 लाख रुपये तक चले जाती है। इसमें स्टोरेज ऑप्शन के तौर पर 256 जीबी, 512 जीबी और 1 टीबी वाले ऑप्शन मिलते हैं।

iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max के फीचर्स का कंपेरिजन

अगर इन दोनों का फीचर्स के लिहाज से कंपेरिजन करेंगे तो कुछ फीचर्स इन दोनों में ही समान देखने को मिल जाते हैं जैसे कि iOS v17 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। दोनों फोन्स के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जो कि 48 MP + 12 MP + 12 MP है। वहीं सेल्फी के लिए भी 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाता है।

फीचर्स iPhone 15 Pro iPhone 15 Pro Max
स्टोरेज वेरिएंट 128GB, 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज ऑप्शन256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज ऑप्शन
परफॉर्मेंसएप्पल A17 बायोनिकएप्पल A17 बायोनिक
डिस्प्ले6.1 इंच (15.54 cm)6.7 इंच (17.00 cm)
रियर कैमरा48 MP + 12 MP + 12 MP48 MP + 12 MP + 12 MP
फ्रंट कैमरा12 मेगापिक्सल12 मेगापिक्सल
ऑपरेटिंग सिस्टम iOS v17 ऑपरेटिंग सिस्टम iOS v17 ऑपरेटिंग सिस्टम
ऑटोफोकसमिलता हैमिलता है
ब्लूटूथv5.3v5.3

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026

Samsung Galaxy S26 FE

सितम्बर 21, 2026

OnePlus 13s

सितम्बर 19, 2026