---Advertisement---

iPhone 15 Series Discount: आईफोन 15 सीरीज पर मिल रही है धमाकेदार छूट, हजारों की बचत के साथ जल्दी कर लें प्री बुक

iPhone 15 Series Discount: अगर आप लेटेस्ट आईफोन 15 सीरीज के किसी भी मॉडल को कंपनी की साइट पर जाकर प्री-बुक करते हैं तो आप हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं। यहां हम इसी ऑफर के बारे में बात कर रहे हैं।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: सितम्बर 21, 2023 3:33 अपराह्न

iPhone 15 Series Discount
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 15 Series Discount: एप्पल की लेटेस्ट आईफोन 15 सीरीज के लिए कल यानी 22 सितंबर से सेल शुरू होने वाली है। इसके तहत कंपनी के चारों मॉडल्स में से किसी को भी प्री-बुक करने पर कंपनी की तरफ से हजारों रुपये की बचत करने का शानदार मौका दिया जा रहा है। अगर आप इस सीरीज के किसी भी फोन को कंपनी की साइट पर जाकर प्री-बुक करते हैं तो आपको कुछ चुनिंदा बैंकों के कार्ड से भुगतान करने पर हजारों रुपये का फायदा मिल सकता है। हम यहां आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप इन ऑफर्स का लाभ ले सकते हैं।

iPhone 15 Pro और Pro Max पर मिल रही है छूट

अगर आप कंपनी के इन टॉप मॉडल्स को कंपनी की साइट पर जाकर प्री-बुक करते हैं तो आपको 6000 हजार रुपये की छूट मिल सकती है। अगर आपके पास एचडीएफसी बैंक का का कार्ड है तो आप अन्य चीजों का भी लाभ ले सकते हैं। इस दोनों ही फोन्स के ऊपर 3 से 6 महीनों के लिए चुनिंदा बैंकों के कार्ड से खरीददारी करने पर मासिक ईएमआई का भी विकल्प ग्राहकों को दिया जा रहा है।

एक्सचेंज ऑफर भी है मौजूद

बता दें, एप्पल की साइट पर इस सीरीज के किसी भी फोन को खरीदने वाले ग्राहकों को लिए एक्सचेंज ऑफर की सुविधा भी दी जा रही है। अगर आप पुराने फोन के साथ कंपनी की टर्म एंड कंडीशन को पूरा करते हैं तो आपको 55700 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल सकता है और बहुत सस्ते में आप इस फोन ले सकते हैं।

अन्य प्रोड्क्ट्स भी मिल रहे छूट के साथ

एप्पल की आधिकारिक साइट पर दूसरे प्रोडक्ट पर भी ऑफर दिए जा रहे हैं। अगर आप यहां से आईपैड, मैकबुक या आईपैड खरीदते हैं तो आपको 4000 रुपये तक की छूट मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network/Website/Writer किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network/Website/Writer किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026