---Advertisement---

iPhone 15 Series के टॉप मॉडल्स आईफोन 14 से इतने महंगे हो सकते हैं, क्या इन यूनिक फीचर्स की वजह से बढ़ेगी कीमत?

iPhone 15 Series: स्मार्टफोन मार्केट में आईफोन 15 सीरीज का इंतजार किया जा रहा है। इस नई सीरीज के टॉप वेरिएंट की कीमत पिछले वाले मॉडल्स की तुलना में अधिक हो सकता है। इस सीरीज में कई खास फीचर्स मिल सकते हैं। क्या इस वजह से बढ़ेगी इनकी कीमत।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 6, 2023 1:30 अपराह्न

iPhone 15 Series
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 15 Series: एप्पल आईफोन 15 सीरीज का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। आईफोन 15 सीरीज को लेकर आए दिन कोई न कोई नया अपडेट आ रहा है। इस सीरीज को लेकर कई तरह के दावे सामने आए हैं। इनमें बताया गया है कि इस फोन में यूएसबी सी टाइप चार्जिंग के साथ कई बदलाव हो सकते हैं। ऐसे में इस सीरीज को लेकर बताया जा रहा है कि इसकी कीमत भी बढ़ सकती है।

आईफोन 15 सीरीज के अनुमानित फीचर्स

खबरों में दावा किया जा रहा है कि आईफोन 15 के टॉप मॉडल के दाम इसके पिछले मॉडलों की तुलना में अधिक होगी। इसके टॉप मॉडल आईफोन प्रो और आईफोन मैक्स की कीमत 15 से 20 हजार रुपये अधिक हो सकती है। इसके पीछे कहा जा रहा है कि इन मॉडलों में टाइटेनियम फ्रेम और पेरिस्कोप कैमरा दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि टाइटेनियम फ्रेम पिछले आईफोन 14 सीरीज में इस्तेमाल किया स्टेनलैस स्टील की तुलना में हल्का होगा। यही वजह है इसका इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं, ये भी कहा जा रहा है कि आईफोन 15 के टॉप मॉडल्स में मिलने वाला पेरिस्कोप लैंस 5 से 6 गुना तक जूम हो सकेगा। इस वजह से इसका कैमरा काफी अधिक बैहतर होगा।

आईफोन 15 सीरीज के इन मॉडल्स की संभावित कीमत

ये भी दावा किया जा रहा है कि आईफोन 15 सीरीज के टॉप मॉडल बेस वेरिएंट के मुकाबले अधिक मशहूर होंगे। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि इन मॉडल्स में ज्यादा फीचर्स होने की वजह से इनका प्रोडक्शन भी काफी तेजी से और ज्यादा किया जा रहा है। खबरों में बताया जा रहा है कि आईफोन 15 प्रो की कीमत 90 हजार के आसपास हो सकती है। वहीं, इसके मैक्स मॉडल की कीमत 1 लाख 8 हजार रुपये हो सकती है। एप्पल 12 सितंबर को वंडरलस्ट इवेंट में इस सीरीज को लॉन्च कर सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026

Motorola Razr 70 Ultra 5G

अप्रैल 15, 2026

Infinix Note 60 Pro

अप्रैल 14, 2026

Vivo X300 Ultra

अप्रैल 14, 2026

AI Tools

अप्रैल 14, 2026