---Advertisement---

iPhone 15 Series को देखने के लिए तरस रही है दुनिया! भारत में इस दिन से शुरू हो सकती है सेल, जानें डिटेल

iPhone 15 Series: आईफोन 15 सीरीज को लेकर लोग बहुत उत्साहित हैं। ऐसे में इस सीरीज की सेल शुरू होने की तारीख सामने आई है। अगर आप आईफोन लवर हैं तो आपको इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। फटाफट जानिए डिटेल

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 12, 2023 11:39 पूर्वाह्न

iPhone 15 Series
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 15 Series: अगर आप आईफोन लवर्स नहीं भी है तो आप आईफोन 15 (iPhone 15 Series) की एक झलक का इंतजार कर रहे होंगे। आईफोन के खास फीचर्स के चलते काफी लोग इसे खरीदने का मन बना चुके होंगे। आईफोन 15 सीरीज के लॉन्च से पहले ही इसके यूनिक फीचर्स बाजार में काफी धूम मचा रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि इसमें काफी बदलाव नजर आएंगे। हालांकि, एप्पल की ओर से कुछ भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

iPhone 15 Series की संभावित सेल डेट

आईफोन 15 सीरीज के लॉन्च के बाद इसे खरीदने की होड़ लगने वाली है। ऐसे में इस सीरीज की सेल डेट की काफी चर्चा हो रही है। खबरों में दावा किया जा रहा है कि एप्पल आईफोन 15 सीरीज को 22 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध करा सकती है। इस सीरीज को एप्पल की आधिकारिक साइट, अमेजॉन शॉपिंग साइट और एप्पल स्टोर से खरीद सकेंगे। मालूम हो कि एप्पल ने इस साल भारत में अपने दो स्टोर मुंबई और दिल्ली में खोले हैं।

iPhone 15 Series की इतनी हो सकती है कीमत

आपको बता दें कि खबरों में कहा जा रहा है कि आईफोन 15 सीरीज में 4 की बजाय 5 मॉडल लॉन्च किए जा सकते हैं। इस सीरीज का टॉप मॉडल इसके बेस वेरिएंट से 25 हजार रुपये महंगा हो सकता है। बताया जा रहा है कि इसका टॉप मॉडल प्रो और मैक्स को ब्लैक, ग्रे और सफेद रंग में खरीद पाएंगे। आईफोन 15 सीरीज के बेस मॉडल की कीमत 79999 रुपये हो सकती है। वहीं, इसके टॉप मॉडल की कीमत 1.49 लाख रुपये हो सकती है।

फीचर्सiPhone 15 Series
स्क्रीन6.7 इंच
प्रोसेसरए17 बायोनिक
बैटरी3500mah
बैक कैमरा48MP
फ्रंट कैमरा16MP

iPhone 15 Series के अनुमानित फीचर्स

बाजार में इसके कई फीचर्स लीक हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आईफोन के बेस मॉडल में 6.7 इंच की OLED स्क्रीन दी जा सकती है। इस मॉडल में 3500mah की बैटरी के साथ 25वाट का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है। इसमें यूएसबी टाइप सी चार्जर मिल सकता है। हालांकि, इसके फीचर्स और सेल को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026