---Advertisement---

iPhone 15 खरीदने की ऐसी दीवानगी कि लोगों ने आईफोन 14 को छोड़ दिया पीछे, जानें वजह

iPhone 15: एप्पल कंपनी के आईफोन 15 की मांग ने आईफोन 14 को पीछे छोड़ दिया है। लोग आईफोन 15 के इन मॉडलों को जमकर खरीद रहे हैं। जानें क्या इसकी खूबियां

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 28, 2023 5:58 अपराह्न

iPhone 15
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 15: दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली टेक कंपनी एप्पल अपने प्रोडक्ट्स के लिए काफी मशहूर है। ये बात तो आप जानते होंगे, मगर क्या आप जानते हैं कि एप्पल ने सितंबर में नई आईफोन सीरीज को लॉन्च किया था, उसका क्या हाल है। अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें कि आईफोन 15 सीरीज (iPhone 15) को खरीदने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज में iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max की सबसे अधिक मांग है।

iPhone 15 की जबरदस्त मांग

मार्केट रिसर्च फर्म डिस्प्ले सप्लाई चेन कंसल्टेंट्स (DSCC) की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बीते महीने आईफोन 15 सीरीज की डिस्प्ले की शिपमेंट में 71 फीसदी की हिस्सेदारी iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max मॉडल की थी, जो कि एक महीने पहले 65 फीसदी तक थी। वहीं, एक साल पहले आईफोन 14 से इसकी तुलना करें तो काफी ज्यादा नजर आ रही है।

iPhone 15 Pro के फीचर्स

आईफोन 15 सीरीज के इस मॉडल में 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें A17 Pro चिपसेट और IOS 17 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। फोन में 3274mAh की बैटरी के साथ 20W का फास्ट चार्जर दिया गया है। मोबाइल के रियर में 48MP + 12MP + 12MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए 12MP का कैमरा मिलता है। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 134900 रुपये है।

iPhone 15 Pro Max की खूबियां

आईफोन 15 के इस मॉडल में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है। फोन में A17 Pro चिपसेट और IOS 17 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। डिवाइस में 4422mAh की बैटरी के साथ 20W का फास्ट चार्जर दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर 48MP + 12MP + 12MP कैमरा सेटअप मिलता है। सेल्फी के लिए 12MP का कैमरा दिया गया है। 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 159900 रुपये है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026