---Advertisement---

iPhone 15 vs iPhone 15 Plus vs iPhone 15 Pro vs iPhone 15 Pro Max में से किस मॉडल में मिलेंगे एडवांस फीचर्स, लॉन्च से पहले जानें

iPhone 15 vs iPhone 15 Plus vs iPhone 15 Pro vs iPhone 15 Pro Max: स्मार्टफोन की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक एप्पल अपने नए आईफोन पर काफी अच्छी गति से काम कर रहा है। हम आईफोन 15 की बात कर रहे हैं। आईफोन 15 (iPhone 15) को लेकर हर किसी के मन में ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 29, 2023 1:30 अपराह्न

iPhone 15 vs iPhone 15 Plus vs iPhone 15 Pro vs iPhone 15 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 15 vs iPhone 15 Plus vs iPhone 15 Pro vs iPhone 15 Pro Max: स्मार्टफोन की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक एप्पल अपने नए आईफोन पर काफी अच्छी गति से काम कर रहा है। हम आईफोन 15 की बात कर रहे हैं। आईफोन 15 (iPhone 15) को लेकर हर किसी के मन में कई तरह के सवाल हैं, इस प्रीमियम फोन का सबको बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में इसके फीचर्स को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं, मगर असली और सही जानकारी तो इसके लॉन्च होने के बाद ही सामने आ पाएगी। फिलहाल जानिए इसके चार मॉडलों iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में क्या कुछ खास मिल सकता है।

iPhone 15

बताया जा रहा है कि आईफोन 15 में फ्लैट एजेस दिए जा सकते हैं। इसमें 6.1 इंच की OLED स्क्रीन दी जा सकती है। इस फोन में Apple A16 Bionic चिपसेट मिल सकती है। 3500mah की बैटरी के साथ 20 वाट का चार्जर दिया जा सकता है। इसमें 12MP का डबल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इसकी कीमत 78000 रुपये हो सकती है।

iPhone 15 Plus

आईफोन के इस मॉडल में पतले बैजल्स के साथ 6.71 इंच की OLED स्क्रीन मिल सकती है। इस फोन में Apple A16 Bionic चिपसेट मिल सकती है। इस फोन में 4532mah की बैटरी के साथ फास्ट चार्जर दिया जा सकता है। इसमें 120hz की रिफ्रेश रेट दी जाएगी। डिवाइस के रियर में 12MP का डबल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इसकी कीमत 84000 रुपये हो सकती है।

iPhone 15 Pro

आईफोन 15 प्रो मॉडल में भी पतले बैजल्स और शानदार लुक दिया जाएगा। इसमें 6.10 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। इस वेरिएंट में Apple A16 Bionic चिपसेट दी जाएगी। इसके रियर में 48MP का मेन कैमरे के साथ ट्रिपल कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन को चलाने के लिए 4500mah की बैटरी और फास्ट चार्जर मिलने की उम्मीद है। इस फोन को 99999 रुपये में पेश किया जा सकता है।

iPhone 15 Pro Max

आईफोन 15 प्रो मैक्स इस सीरीज का सबसे टॉप वेरिएंट हो सकता है। इस फोन में 6.74 इंच की OLED स्क्रीन मिल सकती है। इसमें Apple A17 Bionic चिपसेट दी जा सकती है। ये डिवाइस में 4400mah की बैटरी के साथ फास्ट चार्जर दिया जा सकता है। 120hz की रिफ्रेश रेट के साथ इसमें कुछ खास होने की संभावना है। इसके रियर में 12MP के ट्रिपल कैमरे हो सकते हैं और फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन की कीमत 149999 रुपये हो सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

International Women's Day 2026

मार्च 8, 2026

Vivo V70 5G

मार्च 7, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 7, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 7, 2026

Samsung Galaxy S26 5G

मार्च 7, 2026

Lava Bold 2 5G

मार्च 7, 2026