---Advertisement---

iPhone 17: टाइटेनियम फ्रेम के साथ धूम मचा सकती है नई फेस आईडी टेक्नोलॉजी, लीक में डिजाइन को लेकर बड़ा खुलासा

iPhone 17: Apple अपने अपकमिंग आईफोन में टाइटेनियम फ्रेम के साथ नई फेस आईडी टेक्नोलॉजी दे सकता है। लीक में डिजाइन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 27, 2025 5:57 अपराह्न

iPhone 17
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 17: एप्पल इस साल अपने आईफोन 17 में नया डिजाइन दे सकता है। कई रिपोर्ट्स में सबसे बड़ी खबर यही चल रही है कि iPhone 17 Series के इस वेरिएंट में धांसू डिजाइन देखने को मिल सकता है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईफोन 17 सीरीज के इस मॉडल को टाइटेनियम फ्रेम के साथ लाया जा सकता है। इस वजह से इसका लुक काफी आकर्षक नजर आ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple अपकमिंग फोन में कई सारे नए अपग्रेड शामिल कर सकती है।

iPhone 17 में मिल सकती है नई फेस आईडी टेक्नोलॉजी

ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो आईफोन 17 में एडवांस तकनीक के साथ A19 चिपसेट दी जा सकती है। बताया जा रहा है कि इसकी क्षमता पुराने प्रोसेसर से 6 गुना ज्यादा होगी। ऐसे में iPhone 17 Series का यह मॉडल काफी दमदार परफॉर्मेंस दे सकता है। इसके साथ 12GB रैम आने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज की सुविधा मिल सकती है।

आईफोन 17 सीरीज के इस वेरिएंट में बैटरी एफिशियंसी फीचर भी देखने को मिल सकता है। इसकी मदद से यूजर्स बैटरी को लंबे समय तक चला पाएंगे। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Apple इस अपकमिंग फोन में नई फेस आईडी टेक्नोलॉजी जोड़ सकती है। एप्पल इसके बैक पैनल पर हाफ एल्यूमिनियम और हाफ में ग्लास मैटेरियल दे सकती है।

स्पेक्सआईफोन 17 की लीक डिटेल
डिस्प्ले6.3 इंच
प्रोसेसरA19
बैटरी4000mah
रियर कैमरा48MP+12MP
सेल्फी कैमरा16MP

आईफोन 17 में धूम मचा सकता है एडवांस कूलिंग सिस्टम

लेटेस्ट रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आईफोन 17 की थिकनेस को कम किया जा सकता है। iPhone 17 Series यह वेरिएंट 8mm की थिकनेस के साथ उतारा जा सकता है। आईफोन 17 सीरीज के इस मॉडल में बेहतर स्क्रीन एक्सपीरियंस देखने को मिल सकता है। Apple इसमें 120hz की रिफ्रेश रेट के साथ 2K रेजॉल्यूशन दे सकती है।

वहीं, अपकमिंग आईफोन में एप्पल स्क्रीन साइज को थोड़ा बड़ा कर सकती है। इस वेरिएंट को 6.3 इंच की डिस्प्ले के साथ उतारा जा सकता है। लीक में दावा किया जा रहा है कि इसमें एडवांस कूलिंग सिस्टम आने की उम्मीद है। इस फीचर की वजह से यूजर्स को गेमिंग, मल्टीटास्किंग और एआई फीचर्स की सुविधा मिल सकती है। इस प्रीमियम आईफोन को सितंबर 2025 तक मार्केट में पेश किया जा सकता है। अभी तक कंपनी की तरफ से कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026