---Advertisement---

iPhone 17: क्या आईफोन 17 मॉडल में आएगा 48MP का टेलीफोटो कैमरा? लीक्स में सामने आया बड़ा अपडेट

iPhone 17: एप्पल कंपनी 2025 के सितंबर में आईफोन 17 लॉन्च कर सकती है। मगर इसकी खास डिटेल अभी से आने शुरू हो गई है। जानिए नई लीक की अपडेट।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 22, 2024 7:36 अपराह्न

iPhone 17
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 17: आईफोन दुनियाभर में अपने प्रो फीचर्स की वजह से लोकप्रिय है। चाहे डिजाइन की बात हो या फिर सेफ्टी की। एप्पल (Apple) अपने फोन में सबकुछ शानदार देने का प्रयास करता है। कंपनी हर साल अपने मॉडल को अपग्रेड करके लोगों के सामने पेश करती है। अब कुछ ऐसा ही उम्मीद आईफोन 17 (iPhone 17) से की जा रही है। iPhone 17 Series के इस फोन में कमाल का कैमरा लुक आने की संभावना है।

क्या iPhone 17 में मिलेगा 48MP का टेलीफोटो कैमरा?

आईफोन 17 को लेकर कई तरह की खबरें चल रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अपकमिंग आईफोन 17 मॉडल में 48MP का टेलीफोटो सेंसर दिया जाएगा। कंपनी इसके फोकल लैंथ और सेंसर के आकार को और बड़ा कर सकती है। इसके साथ यह भी दावा किया जा रहा कि इस बार टेलीफोटो कैमरे में भी एआई फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

iPhone 17 के लीक में हुआ बड़ा दावा

कई रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि आईफोन 17 का डिजाइन आईफोन 16 के मुकाबले पूरी तरह से अलग होगा। कंपनी फोन को नए फ्रेम के साथ ला सकती है। साथ ही डिस्प्ले को पहले की तुलना में और सुधारा जाएगा। एप्पल इसमें 12GB रैम के साथ A19 Bionic चिप दे सकती है। इस नई चिप की स्पीड कई गुना फास्ट हो सकती है। इतना ही नहीं, इसकी क्लॉक स्पीड में भी सुधार देखा जा सकता है।

स्पेक्सiPhone 17 की संभावित खूबियां
प्रोसेसरA19 Bionic
डिस्प्ले6.8 इंच
बैटरी4700mah
रियर कैमरा48MP
सेल्फी कैमरा24MP

आईफोन 17 में मिल सकते हैं ये यूनिक फीचर्स

खबरों में दावा किया जा रहा है कि एप्पल कई सालों से एक ऐसी चिप पर काम कर रही है, जो वाईफाई और ब्लूटूथ दोनों को सपोर्ट करेगी। यह चिप कंपनी की इन आउस चिप होगी। इसकी वजह से फोन 5जी पर तेजी से काम करेगा। साथ ही कई और खूबियां भी आने की संभावना है। ऐसी उम्मीद है कि आईफोन 17 को सितंबर 2025 में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अभी तक एप्पल ने इस संबंध में कुछ भी नहीं बताया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Apple iPhone 18 Pro

जुलाई 14, 2026

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026

Foldable iPhone Ultra 

जुलाई 10, 2026

Oppo Find N7

जुलाई 10, 2026