---Advertisement---

iPhone 17: क्या आईफोन 16 से ज्यादा दमदार होगा 17 का प्रोसेसर? लीक में सामने आई यह बड़ी जानकारी

iPhone 17: हर आईफोन सीरीज के बाद अगले आईफोन सीरीज का इंतजार रहता है। ऐसे में आईफोन 17 के प्रोसेसर से जुड़ी एक खास जानकारी लीक में सामने आई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 21, 2024 11:05 पूर्वाह्न

iPhone 17
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 17: क्या आप आईफोन 17 (iPhone 17) का इंतजार कर रहे हैं। अगर हां तो आपको बता दें कि एप्पल (Apple) कंपनी आमतौर पर सितंबर महीने में अपनी नई आईफोन सीरीज लॉन्च करती है। इस तरह का ट्रेंड कई सालों से चल रहा है। ऐसे में अपकमिंग आईफोन 17 सीरीज भी 2025 के सितंबर में दस्तक दे सकती है। मगर इंटरनेट की दुनिया में अभी से इसके चर्चें चल रहे हैं। इतना ही नहीं, आईफोन 16 सीरीज के आने से पहले ही आईफोन 17 से जुड़ी कई तरह की जानकारी लीक के तौर पर सामने आई थी। ऐसे में क्या आईफोन 17 का प्रोसेसर इसके पुराने मॉडल यानी आईफोन 16 से अधिक बेहतर होगा। चलिए जानते हैं इसकी लीक हुई डिटेल।

आईफोन 16 से अच्छा होगा iPhone 17 का प्रोसेसर?

जैसा कि ऊपर बताया गया है कि आईफोन 17 को लेकर कई तरह की जानकारियां इंटरनेट पर छाई हुई हैं। ऐसे में कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि iPhone 17 में A19 Bionic चिपसेट मिल सकती है। यह चिप TSMC आधारित 3nm तकनीक पर काम करेगी। इस वजह से यह फोन बेहतर क्षमता के साथ आ सकता है। इसकी स्पीड में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।
दूसरी तरफ, आईफोन 16 में A18 प्रोसेसर मिलता है। इसमें हैक्सा कोर के साथ 4.4 गीगाहर्ट्स की स्पीड मिलती है। इसमें भी 3nm तकनीक दी गई है। फिलहाल यह जानकारी लीक्स पर आधारित है।

iPhone 17 का संभावित डिजाइन

मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि अपकमिंग आईफोन 17 मॉडल में डिजाइन को लेकर कई बदलाव मिल सकते हैं। एप्पल (Apple) कंपनी इसमें एल्यूमिनियम फ्रेम का इस्तेमाल कर सकती है। हालांकि, इसके टॉप वेरिएंट्स में टाइटेनियम फ्रेम के साथ एजेस में थोड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। साथ ही कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि आईफोन के बैक पैनल को कुछ खास तरह से पेश किया जा सकता है।

फीचर्सiPhone 17 की लीक डिटेल
प्रोसेसरA19 Bionic
स्क्रीन6.8 इंच
बैटरी4700mah
रियर कैमरा64MP
रैम8GB

iPhone 17 की अनुमानित खासियत

कई खबरों में आईफोन 17 के फीचर्स को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें दमदार खूबियां मिल सकती है। लीक्स के मुताबिक, एप्पल आईफोन 17 के कैमरा सेटअप में बड़ा बदलाव कर सकती है। बताया जा रहा है कि इसके कैमरे डिजाइन को बदला जा सकता है। इसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की संभावना जताई जा रही है। मगर एप्पल (Apple) ने फिलहाल अभी तक इस बारे में कुछ भी ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026