---Advertisement---

iQoo 12 Pro में होगा Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर! 144hz रिफ्रेश रेट के साथ गेमर्स के लिए हो सकता है बहुत कुछ स्पेशल

iQoo 12 Pro: आईक्यूओओ 12 सीरीज का प्रो फोन जल्द ही बाजार में लाने वाली है। इस फोन में लेटेस्ट प्रोसेसर और गेमर्स के लिए काफी एडवांस फीचर्स मिल सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 28, 2023 5:53 अपराह्न

iQoo 12 Pro
Follow Us
---Advertisement---

iQoo 12 Pro: स्मार्टफोन बाजार में चाइना की कई कंपनियां अपने बड़े पोर्टफोलियो के साथ राज कर रही हैं। ऐसे में आईक्यूओओ अपने अपकमिंग स्मार्टफोन (iQoo 12 Pro) को लेकर चर्चा में बना हुआ है। कंपनी की 12 सीरीज के तहत आने वाले इस फोन में कई एडवांस खूबियां दी जा सकती हैं। इस फोन के लॉन्च से पहले ही इसके कुछ खास फीचर्स सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं। मार्केट में इनकी जानकारियां काफी धूम मचा रही हैं। iQoo 12 Pro फोन में दमदार नया प्रोसेसर और काफी कुछ मिलने वाला है। आगे पढ़ें पूरी डिटेल।

iQoo 12 Pro के लीक फीचर्स

लीक हुई जानकारी में दावा किया जा रहा है कि इस फोन में लेटेस्ट चिपसेट दी जाएगी। कई मीडिया खबरों में ये बताया जा रहा है कि आईक्यूओओ के इस डिवाइस में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसमें 144hz की रिफ्रेश रेट और 2K रेज्योलूशन भी मिल सकता है।

iQoo 12 Pro में मिलेगी दमदार बैटरी

बताया जा रहा है कि ये फोन नए प्रोसेसर के साथ मार्केट में गेमचेंजर साबित होगा। इसकी हाई परफॉर्मेंस क्षमता इस फोन को सबसे अलग करेगी। साथ ही इसमें शानदार स्क्रीन एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा। दावा किया जा रहा है कि कंपनी ने इसमें 5100mah की बैटरी दी है। साथ ही 120W का वायर्ड फास्ट चार्जर दिया जाएगा। इसके साथ 50W का वायरलेस चार्जर भी मिल सकता है।

गेमर्स को पसंद आएगा iQoo 12 Pro

कई खबरों में दावा किया जा रहा है कि ये फोन गेमर्स को काफी पसंद आएगा। इस फोन में फास्ट कैपेबिलिटी पावर दी जाएगी। इसमें हैवी गेम्स को आसानी से खेला जा सकेगा। इस फोन का कैमरा भी काफी शानदार होने की उम्मीद है। इसमें 100 गुना टेली सेंसर दिया जाएगा। इस वजह से कैमरा लवर्स को ये फोन खूब पसंद आ सकता है। इस फोन को 7 नवंबर को चीन में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi Note 17 Pro

जून 27, 2026

Vivo X Fold 6

जून 27, 2026

Apple MacBook Pro

जून 26, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 25, 2026

Nothing Phone 4b

जून 25, 2026

Vivo X500 Pro

जून 24, 2026