---Advertisement---

iQOO 15 5G: अब स्मार्टफोन में मिलेगा सिनेमाहॉल जैसा सिनेमैटिक एक्सपीरियंस, क्या बन पाएगा गेमर्स का भी फेवरेट? लीक्स जानकर हिल जाएगा दिमाग

iQOO 15 5G: अक्तूबर में लोगों ने दिवाली मना ली, अब अगले महीने नवंबर में आईक्यूओओ 15 5जी का सबको खास तौर पर इंतजार है। इस फोन में अब तक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर आएगा। इससे गेमिंग अनुभव काफी धमाकेदार होने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 21, 2025 5:33 अपराह्न

iQOO 15 5G
Follow Us
---Advertisement---

iQOO 15 5G: अभी फेस्टिव सीजन खत्म नहीं हुआ है। जी हां, अभी भाई दूज 2025 और छठ पूजा बाकी है। मगर असली त्योहार तो अब शुरू होने वाला है। दरअसल, अगले कुछ महीनों में एक से बढ़कर एक धाकड़ फोन मार्केट में तहलका मचा सकते हैं। इसमें आईक्यूओओ 15 5जी मोबाइल का नाम भी सम्मिलित है। चाइनीज कंपनी ने इस प्रीमियम फोन को चीन के घरेलू बाजार में लॉन्च कर दिया है। ऐसे में अब लोगों को नवंबर 2025 का इंतजार है।

iQOO 15 5G इंडिया में कब लेगा एंट्री और कितनी रहेगी कीमत?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईक्यूओओ 15 5जी मोबाइल को बीते दिन ही चाइनीज मार्केट में लॉन्च किया गया है। वहीं, भारत को लेकर कंपनी ने बताया है कि इसे नवंबर 2025 में उतारा जा सकता है। वहीं, इसका दाम 50000 रुपये से अधिक रहने की संभावना है।

आईक्यूओओ 15 5जी घर बैठे देगा थियेटर वाला एक्सपीरियंस

चीन में लॉन्च किए गए वेरिएंट की बात करें, तो इसमें 6.85 इंच की एलटीपीओ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। ऐसे में यूजर्स को लार्ज स्क्रीन के साथ फोन पर ही थियेटर जैसा मजा मिल सकता है। साथ ही 144Hz की रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। इसमें डॉल्बी विजन की भी सुविधा मिलती है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि इंडिया में लॉन्च होने वाले फोन में भी ये सभी खूबियां देखने को मिल सकती है।

वहीं, इसके कैमरे की बात करें, तो इसमें पीछे की तरफ 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसमें डिजिटल जूम, ऑप्टिकल सेंसर समेत कई कैमरा स्पेक्स मिलने की आशंका है। फ्रंट में 32MP का वाइड एंगल शूटर आगे से अधिक लोगों को कैप्चर कर सकता है। कंपनी इसमें एआई पावर्ड फीचर्स भी जोड़ सकती है।

स्पेक्सआईक्यूओओ 15 5जी की संभावित डिटेल
चिपसेटस्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
डिस्प्ले6.85 इंच
रिफ्रेश रेट144Hz
बैटरी7000mAh
चार्जर90W
रियर कैमरा50MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा32MP

आते ही गेमिंग का राजा बन सकता है अपकमिंग स्मार्टफोन

उधर, इंडिया में आईक्यूओओ ने बताया है कि इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट आएगी। ऐसे में यह अब तक की सबसे सुपीरियर और फास्ट प्रदर्शन दे सकती है। साथ ही एंड्रॉयड 16 ओएस और ओरिजिनओएस 6 का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। इसमें 12GB रैम के साथ 256GB की इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन आने की उम्मीद है। इससे फोन गेमिंग और मल्टीटास्किंग में सबसे बड़ा किंग बन सकता है। हालांकि, इसकी परफॉर्मेंस कैसी रहती है, यह तो इसके लॉन्च होने के बाद ही स्पष्ट हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

International Women's Day 2026

मार्च 8, 2026

Vivo V70 5G

मार्च 7, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 7, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 7, 2026

Samsung Galaxy S26 5G

मार्च 7, 2026

Lava Bold 2 5G

मार्च 7, 2026