---Advertisement---

iQOO Neo 10R 5G: दमदार कैमरा सेटअप, 144hz की रिफ्रेश रेट के साथ दीवाना बना सकता है आकर्षक डिजाइन, जानें लीक डिटेल्स

iQOO Neo 10R 5G: फेमस फोन कंपनी iQOO अपकमिंग स्मार्टफोन में दमदार कैमरा सेटअप, 144hz की रिफ्रेश रेट के आकर्षक डिजाइन दे सकती है। जानें लीक डिटेल्स।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 26, 2025 4:32 अपराह्न

iQOO Neo 10R 5G
Follow Us
---Advertisement---

iQOO Neo 10R 5G: मिडरेंज सेगमेंट में आईक्यूओओ एक बार फिर से अपना जलवा दिखा सकता है। दरअसल, कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आईक्यूओओ मिडरेंज सेगमेंट में अपना जानदार स्मार्टफोन आईक्यूओओ नियो 10आर 5जी हाईटेक खूबियों के साथ उतार सकता है। फोन कंपनी इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच iQOO Neo 10R Processor को लेकर चर्चा चल रही है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अपकमिंग फोन में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर मिल सकता है। आईक्यूओओ नियो 10आर का प्रोसेसर काफी दमदार क्षमताओं से लैस हो सकता है।

iQOO Neo 10R 5G में प्रीमियम लुक के साथ मिल सकता है धमाकेदार Processor

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आईक्यूओओ नियो 10आर 5जी स्मार्टफोन में आकर्षक डिजाइन के साथ दमदार कैमरा सेटअप और 144hz की रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकती है। इस फोन को काफी प्रीमियम लुक दिया जा सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा सोनी सेंसर के साथ दस्तक दे सकता है। साथ ही 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा आने की संभावना है। सेल्फी के लिए 16MP कैमरा दिया जा सकता है। iQOO Neo 10R Processor 1.7 मिलियन AnTuTu स्कोर हासिल कर सकता है। लीक जानकारी के मुताबिक, आईक्यूओओ नियो 10आर का प्रोसेसर LPDDR5X रैम कैटेगरी के साथ धूम मचा सकता है।

स्पेक्सआईक्यूओओ नियो 10आर 5जी की लीक डिटेल
डिस्प्ले6.78 इंच
चिपसेटSnapdragon 8s Gen 3
बैटरी6400mah
बैक कैमरा50MP+8MP
फ्रंट कैमरा16MP
रिफ्रेश रेट144hz

आईक्यूओओ नियो 10आर 5जी मल्टीटास्किंग और गेमिंग में मचा सकता है तहलका

लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें, तो दावा किया जा रहा है कि अपकमिंग स्मार्टफोन iQOO Neo 10R 5G में 6.78 इंच की 1.5K रेजॉल्यूशन वाली एमोलेड डिस्प्ले मिल सकती है। इसके साथ 12GB रैम और 512GB की स्टोरेज दी जा सकती है। लीक में दावा किया जा रहा है कि यह फोन 6400mah की दमदार बैटरी से लैस हो सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके साथ 90W का वायर्ड फास्ट चार्जर दिया जा सकता है। यह चार्जर कुछ ही मिनटों में फोन को फुल चार्ज कर देगा। iQOO Neo 10R Processor मल्टीटास्किंग और गेमिंग में भी काफी बढ़िया साबित हो सकता है। आईक्यूओओ नियो 10आर के प्रोसेसर काफी लोगों को अपना दीवाना बना सकता है। इस फोन को फरवरी में लॉन्च किए जाने की संभावना है। इसकी कीमत 30000 रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है। इस फोन को लेकर कंपनी ने अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iQOO 16 5G

मार्च 30, 2026

Apple First Foldable iPhone

मार्च 30, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 30, 2026

Vivo X300s

मार्च 30, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026