---Advertisement---

iQOO Neo 10R: क्या 2 दिन चलेगी 6400mah की बैटरी? 30000 रुपये से कम में गर्दा उड़ा सकती हैं ये 5 खूबियां

iQOO Neo 10R: आईक्यूओओ कंपनी अपने नए स्मार्टफोन में 6400mah की बैटरी के साथ दमदार Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर देगी। जानें कीमत की लीक डिटेल।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 27, 2025 4:49 अपराह्न

iQOO Neo 10R
Follow Us
---Advertisement---

iQOO Neo 10R: होली से पहले आईक्यूओओ स्मार्टफोन मेकर अब तक का सबसे हाईटेक मोबाइल लॉन्च करेगा। अगर आप नहीं समझे, तो आपको बता दें कि हम आईक्यूओओ नियो 10आर की बात कर रहे हैं। इस फोन को 11 मार्च 2025 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। iQOO Neo 10R Specifications की काफी सारी जानकारी सामने आ चुकी है। आईक्यूओओ नियो 10आर की स्पेसिफिकेशन्स के तहत इसमें पावरफुल फीचर्स देखने को मिलेंगे। आईक्यूओओ नियो 10आर की कीमत को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। iQOO Neo 10R Price जानने के लिए काफी लोग उत्साहित हैं।

iQOO Neo 10R की 6400mah की बैटरी 2 दिन चलेगी?

लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें, तो आईक्यूओओ नियो 10आर फोन को मिडरेंज सेगमेंट में उतारा जा सकता है। फोन मेकर ने बताया है कि इसमें 6400mah की बैटरी मिलेगी, साथ ही 80W का फास्ट चार्जर दिया जाएगा। ऐसे में इंटरनेट पर काफी लोग यह पूछ रहे हैं कि क्या इसकी बैटरी 2 दिन चलेगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर यूजर्स इसमें गेमिंग और मल्टीटास्किंग का इस्तेमाल करते हैं, तो इसकी बैटरी 2 दिन नहीं चलेगी। वहीं, फोन के साधारण उपयोग पर यह 2 दिन चल सकती है। iQOO Neo 10R Specifications में काफी कुछ खास रहने वाला है। आईक्यूओओ नियो 10आर की स्पेसिफिकेशन्स के तहत इसमें पावरफुल Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। iQOO Neo 10R Price 30000 रुपये के करीब होने की आशंका है। आईक्यूओओ नियो 10आर की कीमत पर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं।

स्पेक्सआईक्यूओओ नियो 10आर की लीक डिटेल्स
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 8s Gen 3
बैटरी6400mah
रियर कैमरा50MP+8MP
सेल्फी कैमरा16MP
रिफ्रेश रेट120Hz

आईक्यूओओ नियो 10आर को स्पेशल बनाएंगी ये 5 खूबियां!

किसी मिडरेंज स्मार्टफोन को लेना चाहते हैं, तो iQOO Neo 10R के लिए कुछ दिन इंतजार कर सकते हैं। इस फोन में 5 ऐसी खूबियां हैं, जो इसे खरीदने पर मजबूर कर सकती हैं।

दमदार बैटरी- फोन मेकर ने बताया है कि इस फोन में 6400mah की बैटरी मिलेगी। इसके साथ 80W का फास्ट चार्जर दिया जाएगा। इसमें 6043mm का कूलिंग चैंबर मिलेगा, जो इसे गर्म होने से बचाएगा।

पावरफुल प्रोसेसर- इसमें Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट मिलेगी। इसका AnTuTu स्कोर 1.7+ मिलियन से ज्यादा है।

धांसू डिजाइन- आईक्यूओओ नियो 10आर की स्पेसिफिकेशन्स के तहत इसमें ड्यूल टोन फिनिश के साथ Raging Blue, Moonknight Titanium कलर मिल सकते हैं। इसमें आकर्षक कैमरा लुक देखने को मिलेगा।

डिस्प्ले- लीक के मुताबिक, इसमें 6.78 इंच की स्क्रीन के साथ 1.5K रिजॉल्यूशन मिल सकती है। इसमें 2,000Hz की इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट दी जाएगी।

कीमत- इस फोन को मिडरेंज सेगमेंट में लाया जा सकता है। iQOO Neo 10R Price
30000 रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है। आईक्यूओओ नियो 10आर की कीमत पर फिलहाल कोई आधिकारिक ऐलान नहीं है।

कई हालिया लीक रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस फोन की शुरुआती कीमत 29000 रुपये हो सकती है। मगर इसकी ऑफिशियली जानकारी 11 मार्च 2025 को ही सामने आने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Oppo K14x 5G

फ़रवरी 13, 2026

iPhone 18

फ़रवरी 13, 2026

Sonam Pandit Viral Video

फ़रवरी 13, 2026

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026