---Advertisement---

iQOO Neo 10R में गेमर्स को मिलेगी नेक्सट लेवल परफॉर्मेंस, 6400mah की धाकड़ बैटरी देगी नॉन स्टॉप साथ!

iQOO Neo 10R: आईक्यूओओ अपने नए स्मार्टफोन में गेमर्स के लिए नेक्सट लेवल परफॉर्मेंस देगा। इसमें 6400mah की धाकड़ बैटरी नॉन स्टॉप साथ दे सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 26, 2025 10:55 पूर्वाह्न

iQOO Neo 10R
Follow Us
---Advertisement---

iQOO Neo 10R: बस कुछ दिनों बाद आईक्यूओओ अपना सबसे एडवांस स्मार्टफोन उतारेगा। आईक्यूओओ नियो 10आर को कंपनी ने काफी समय पहले ही रिवील कर दिया था, ऐसे में इसका अभी तक काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। iQOO Neo 10R Specifications को लेकर काफी हो-हल्ला मचा हुआ है। कंपनी ने हाल ही में इसकी खास जानकारी शेयर की है। आईक्यूओओ नियो 10आर की स्पेसिफिकेशन्स गेमर्स को लुभाने में कामयाब हो सकती है। iQOO Neo 10R Price को लेकर तमाम सोशल मीडिया पर काफी चर्चा चल रही है। आईक्यूओओ नियो 10आर की कीमत पर अब तक कई तरह की रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं।

iQOO Neo 10R में गेमर्स को मिलेगी नेक्सट लेवल परफॉर्मेंस

फोन मेकर ने बताया है कि आईक्यूओओ नियो 10आर स्मार्टफोन में गेमर्स को नेक्सट लेवल परफॉर्मेंस दी जाएगी। आईक्यूओओ के दावे के मुताबिक, इस फोन में गेमर्स को 5 घंटे तक बिना रुके 90FPS यानी Frames Per Second दिया जाएगा। इस खूबी की वजह से गेमर्स आसानी से गेम का मज ले सकेंगे। इसमें सेगमेंट का पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8s Gen 3 दिया जाएगा।

आईक्यूओओ नियो 10आर की स्पेसिफिकेशन्स के तहत इसमें एंड्रॉयड 15 ओएस का सपोर्ट दिया जाएगा। अगर आप गेमिंग के लिए इस फोन को लेने की सोच रहे हैं, तो आपको जानकर खुशी होगी कि इसमें 6400mah की धाकड़ बैटरी मिलेगी। इसके साथ 80W का फ्लैश चार्जर दिया जाएगा। iQOO Neo 10R Price मिडरेंज सेगमेंट के लिहाज से तय हो सकती है। आईक्यूओओ नियो 10आर की कीमत गेमर्स को पसंद आने की संभावना है।

स्पेक्सआईक्यूओओ नियो 10आर की अनुमानित खूबियां
डिस्प्ले6.78 इंच
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
प्रोसेसरSnapdragon 8s Gen 3
बैटरी6400mah
रियर कैमरा50MP+8MP
सेल्फी कैमरा16MP

आईक्यूओओ नियो 10आर में तहलका मचाएगी 4500 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस

कई लीक रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि iQOO Neo 10R स्मार्टफोन में 6.78 इंच की जबरदस्त स्क्रीन मिल सकती है। इसमें 1.5K का रिजॉल्यूशन आने की उम्मीद है। इसमें 4500 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। आईक्यूओओ नियो 10आर की स्पेसिफिकेशन्स के तहत इसमें 12GB रैम के साथ 256GB की इंटरनल स्टोरेज आने की आशंका है। इसकी कीमत 30000 रुपये के करीब रहने की उम्मीद है। आईक्यूओओ नियो 10आर की कीमत को लेकर अभी तक कुछ भी आधिकारिक नहीं हुआ है। आईक्यूओओ इस स्मार्टफोन को 11 मार्च 2025 को ऑफिशियली लॉन्च करेगी।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026