---Advertisement---

हैवी गेमर्स के लिए आ रहा iQOO Neo 12 स्मार्टफोन! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स और कीमत

iQOO Neo 12 : आईक्यू नियो 12 स्मार्टफोन बहुत जल्द चीन में लॉन्च होने वाला है। इसके आने से पहले कुछ फीचर्स सामने आए हैं। जिन्हें देखकर हैवी गेमर्स काफी खुश हो गए हैं। यहां जानें फोन मे क्या नया मिल रहा है?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 20, 2026 3:30 अपराह्न

iQOO Neo 12
Follow Us
---Advertisement---

iQOO Neo 12: अगर आपको भी हैवी गेम खेलने का शौक है और कोई अच्छा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो थम जाएं क्योंकि आईक्यू नियो12 स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने वाला है।  इस फोन को 28 अक्टूबर 2026 को पहले चीन  और फिर भारत सहित अन्य ग्लोबल मार्केट में  पेश किया जाएगा। आईक्यू के इस अपकमिंग फोन के लीक फीचर्स खबरों में आ गए हैं।  जिन्हें देखकर यूजर्स काफी एक्ससाइटेड हो गए हैं।

iQOO Neo 12 स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए मिल सकते हैं स्पेशल फीचर्स

आइक्यू नियो12 स्मार्टफोन में कंपनी ने हैवी गेमर्स के लिए कुछ खास फीचर्स दिए हैं। इसमें ड्यूल चिप पावरहाउस से लैस Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है। ये गेमिंग के दौरान फोन को हाई स्पीड के साथ स्मूथ बनाता है। इसमें Q3 सुपरकंप्यूटिंग गेमिंग चिप मिल सकती है ये बिल्कुल कंप्यूटर वाला आनंद देती है। इसकी हाईटेक स्क्रीन गेम के विजुअल्स को बेहद क्रिस्प और शार्प बनाती है। हैवी गेम खेलते हुए ये हाईटेक अनुभव देगी। फोन को गर्म होने से बचाने के लिए इसमें इन बिल्ट फिजिकल कूलिंग फैन मिल सकता है। फोन पर गेम का लोड ना पड़े इसलिए इसमें 16GB तक की रैम और 1TB की स्टोरेज मिल सकती है।

आइक्यू नियो12 फोन का कैमरा, बैटरी और अन्य फीचर्स

iQOO Neo 12स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.83 इंच की 2K OLED डिस्प्ले मिल सकती है। ये गेमिंग के अनुभव को तो बढ़ाएगी ही, इसके साथ ही तेज धूप में भी काम करेगी। ये स्क्रीन pTSF टेक्नोलॉजी से लैस हो सकती है।
कैमरा50MP का मैन कैमरा OIS के साथ मिल सकता है। वहीं, 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिल सकता है। सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा मिल सकता है। इस कैमरे से 4K क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।
बैटरी और चार्जर9000mAh की बैटरी के साथ 100W का सुपरफास्ट चार्जर मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 17 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
आई प्रोटेक्शनआंखों की सुरक्षा के लिए सर्कुलर पोलराइजेशन टेक्नोलॉजी और लो-ब्लू लाइट प्रोटेक्शन मिल सकती है।
गेमिंग चिपiQOO Q3 गेमिंग चिप मिल सकती है।

 

आइक्यू नियो12 स्मार्टफोन की संभावित कीमत

अभी तक आइक्यू नियो12 स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 40000 से लेकर 48000 के आस-पास की कीमत में लॉन्च कर सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samsung Galaxy F70 5G

अक्टूबर 19, 2026

 Vivo X500 Pro

अक्टूबर 17, 2026

Oppo Reno X

अक्टूबर 16, 2026

iPhone 18

अक्टूबर 15, 2026

OnePlus 16

अक्टूबर 14, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

अक्टूबर 12, 2026