iQOO Z11: आईक्यू का मचअवेटेड स्मार्टफोन आईक्यू जेड11 5जी चीन में 26 मार्च को लॉन्च कर दिया गया है। इसे भारत में अप्रैल के महीने में उतारा जा सकता है। हालंकि अभी तक कंपनी ने इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन इसकी 9020mAh की बैटरी ही नहीं गेमिंग डिस्प्ले के साथ प्रोसेसर भी चर्चा में बना हुआ है। इस फोन के फीचर्स ने भारतीय यूजर्स को बहुत ज्यादा एक्साइटेड कर दिया है। चीन में ये मिड रेंज में पेश किया गया है।
iQOO Z11 की हैवी बैटरी और सुपरफास्ट चार्जर
आईक्यू जेड11 5जी स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 9,020mAh की बैटरी है। ये 4 दिन तक बैकअप दे सकती है। वहीं, इसमें 90W का सुपरफास्ट चार्जर मिल रहा है। इसके साथ ही रिवर्स चार्जिग का भी विकल्प मिल रहा है। लगातार गेमिंग के साथ इसकी बैटरी 12 घंटे तक का बैकअप दे सकती है।
गेमिंग डिस्प्ले
आईक्यू ने अपने इस फोन को स्पेशली गेमिंग के लिए डिजाइन किया है। इसमें 6.83-इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले मिल रही है।आंखों के प्रोटेक्शन के लिए इसमें लो-ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन मिला है। इसकी स्क्रीन हैवी गेमिंग को स्मूथ बनाती है। इसके साथ ही स्पेस देती है। गेमर्स के लिए ये बहुत ही अच्छा ऑप्शन है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेस
iQOO Z11 फोन में गेमिंग के लिए MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर मिल रहा है। गेम को हाई स्पीड देने के लिए हाई-स्पीड रैम दी गई है। इसके प्रोसेसर में एआई दिया गया है। फोन को गर्म होने से बचाने के लिए 6K अल्ट्रा-लार्ज VC की प्रोटेक्शन मिल रही है। हीटिंग को रोकन के लिए इसमें मल्टी-लेयर ग्रेफाइट शीट दी गई है। परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल रहा है। ये भी एआई से लेस है।
आईक्यू जेड11 5जी फोन का कैमरा
ये सिर्फ गेमिंग के लिए ही बेस्ट नहीं है बल्कि इसमें कैमरा भी बेहतरीन दिया गया है। इसका मेन कैमरा 50MP का OIS के साथ मिल रहा है। सेल्फी के लिए 16MP और अल्ट्रा वाइड के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है। छोटी चीजों को क्लियर दिखाने के लिए 2MP का मेक्रो कैमरा दिया गया है। इसके सभी कैमरों में एआई मिल रहा है। वहीं, इससे 4K क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।
आईक्यू जेड11 5जी फोन की कीमत और स्टोरेज वेरियंट
iQOO Z11 फोन स्मार्टफोन को चीन में 27000 से लेकर 28000 के आस-पास की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसमें 8 GB, 12 GB, 16 GB की रैम के साथ 256GB और 512GB की स्टोरेज मिल रही है। ऐसी उम्मीद की जा रही है। आईक्यू भारत में भी इसी कीमत और इन्हीं फीचर्स के साथ इसकी लॉन्चिंग जल्द कर सकता है।






