---Advertisement---

iQOO Z7x में मिलेगा 80W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, लीक स्पेसिफिकेशन जानकर आप भी पूछेंगे कब होगा लॉन्च

iQOO Z7x: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iQOO जल्द ही अपने दो नए मोबाइल भारत में लॉन्च करेगी। इसमें iQOO Z7x और iQOO Z7 शामिल है। iQOO Z7x के कुछ खास फीचर्स लॉन्च से पहले ही लीक हुए है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 12, 2023 1:47 अपराह्न

iQOO Z7x
Follow Us
---Advertisement---

iQOO Z7x: इंडियन मोबाइल मार्केट में एक तगड़ा स्मार्टफोन जल्द ही दस्तक देने वाला है। जी हां, iQOO कंपनी की iQOO Z7 सीरीज भारत में जल्द ही लॉन्च की जाएगी। बताया जा रहा है कि इसे 21 मार्च 2023 को पेश किया जाएगा। iQOO Z7 सीरीज के तहत कंपनी अपने दो फोन्स को पेश करेगी। iQOO Z7 और iQOO Z7x शामिल है। वहीं, स्मार्टफोन के बाजार में आने से पहले ही इसके स्पेक्स मार्केट में धूम मचा रहे हैं। जानिए क्या है इसके फीचर्स।

iQOO Z7x ने लॉन्च से पहले उड़ाए होश

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी iQOO के फोन्स काफी खास होते हैं। ऐसे में खबरों की मानें तो iQOO Z7x में एंड्राइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, इस फोन में Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस फोन में काफी दमदार और बढ़िया फीचर्स मौजूद होंगे। लीक हुई जानकारी के अनुसार, इसमें 6GB की रैम दी जाएगी। इसके साथ ही फोन के साथ 80W का फास्ट चार्जर दिया जाएगा। इसके बाकी के फीचर्स की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

मॉडलiQOO Z7x
रैम6GB
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 695
ओएसएंड्राइड 13
फास्ट चार्जर80W

ये भी पढ़ें: IPHONE 15 का इंतजार कर रहे यूजर्स को लगा तगड़ा झटका, नहीं मिलेंगे ये खास फीचर

iQOO Z7 की खासियत

वहीं, iQOO Z7 फोन में 6.38 inches के साथ FHD एमोल्ड डिस्प्ले दी जाएगी। बताया जा रहा है कि इसमें 90hz  का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। फोन में MediaTeck Dimensity 920 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके कैमरे की बात करें तो इसके रियर में 64MP का मेन कैमरे के साथ डबल कैमरा सैटअप दिया जाएगा। वहीं, सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा मिलेगा। इस फोन में 4500mah की बैटरी मिलने की संभावना है। इसमें एंड्राइड 13 का सपोर्ट दिया जाएगा।

मॉडलiQOO Z7
रैम6GB
स्क्रीन साइज6.38 inches
प्रोसेसरMediaTeck Dimensity 920
ओएसएंड्राइड 13
रिफ्रेश रेट90hz
बैटरी4500mah
रियर कैमरा64 MP + 8 MP
फ्रंट कैमरा16MP

ये भी पढ़ें: Housing Loan: अब घर खरीदना हुआ और भी आसान, इन 5 बैंकों में होम लोन पर महिलाओं को मिल रही भारी छूट

 

 

 

 

 

 

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo S60

जून 1, 2026

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026