---Advertisement---

क्या वाकई GMail पर लगने जा रहा ताला? जानें पूरी हकीकत

GMail: दुनियाभर में पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल यूज में आने वाली गूगल की GMail लोगों की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुकी है। कोई भी कार्य करने के लिए GMail का लॉग इन करना बहुत जरुरी होता है। ये यूजर्स की पहचान के तौर पर काम करती है। GMail के बिना शायद किसी भी ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 23, 2024 3:00 अपराह्न

GMail
Follow Us
---Advertisement---

GMail: दुनियाभर में पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल यूज में आने वाली गूगल की GMail लोगों की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुकी है। कोई भी कार्य करने के लिए GMail का लॉग इन करना बहुत जरुरी होता है। ये यूजर्स की पहचान के तौर पर काम करती है। GMail के बिना शायद किसी भी ऑन लाइन काम को करने की फिलहाल तो कल्पना नहीं की जा सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, अगर ये बंद हो जाए तो क्या होगा?

GMail बंद होने की अफवाह फैली

ये सवाल आपको थोड़ा चौंका सकती है। लेकिन यकीन मानिए पिछले कुछ समय से ये मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं का विषय बना हुआ है। इसको लेकर लगातार खबरें वायरल हो रही हैं। कि, जीमेल 1 अगस्त 2024 से बंद हो जाएगी। ऐसे में यूजर्स काफी परेशान हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि, इसके बाद उनका क्या होगा। क्योंकि बैंक अकाउंट हो या फिर ऑफिस का कोई काम हो सबकुछ जीमेल पर होता है। गूगल अगर इसे बंद करता है तो पूरी दुनिया इससे प्रभावित हो जाएगी।

GMail ने दावे को किया खारिज

यूजर्स इस खबर की सच्चाई की तलाश में अभी लगे हुए ही थे कि, कंपनी की तरफ से आधिकारिक एक्स अकाउंट पर सार्वजनिक रुप में जानकारी देते हुए कहा कि, Gmail is here to stay। कंपनी ने बताया कि, उनकी सेवाएं चलती रहेंगी और ये बंद नहीं हो रही है। इन तमाम खबरों को कंपनी ने पूरी तरह से खारिज कर दिया।

लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें, जीमेल का क्लासिक HTML व्यू 2024 को बंद हो जाएगा। इसको लेकर जरुर कंपनी ने साल 2023 में घोषणा की थी। जिसके बाद जब जीमेल के बंद होने की अफवाह फैली तो लोगों के अंदर कई तरह के सवाल उठने लगे। फिलहाल उन्हें अभी अपने हर सवाल का जवाब मिल गया है। जीमेल बंद होने की खबर फर्जी निकली।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo S2 5G

जुलाई 22, 2026

Oppo Find X10

जुलाई 21, 2026

iQOO 16T

जुलाई 21, 2026

iPhone 18 Pro

जुलाई 21, 2026

Xiaomi 18

जुलाई 20, 2026

Poco M8 Power

जुलाई 20, 2026