---Advertisement---

Israel Iran War: अपने फोन से फौरन डिलीट कर दें WhatsApp-Instagram, ईरान ने अपने लोगों से की अपील; Meta ने सफाई में कही यह बात

Israel Iran War: इजराइल ईरान जंग के बीच ईरान ने अपने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वह तुरंत अपने स्मार्टफोन से WhatsApp-Instagram ऐप को डिलीट कर दें। इसके बाद Meta को सामने आकर इस संबंध में सफाई देनी पड़ी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 18, 2025 11:27 पूर्वाह्न

Israel Iran War
Follow Us
---Advertisement---

Israel Iran War: पिछले 5 से 6 दिनों में वैश्विक परिदृश्य काफी बदल गया है। इजराइल ईरान युद्ध शुरू होने के बाद पश्चिमी एशिया में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। एक तरफ ईरान किसी भी कीमत पर पीछे हटने को तैयार नहीं है। वहीं, दूसरी ओर, इजराइल भी अपनी जिद पर अड़ा हुआ है। ऐसे में ईरान ने अपने नागरिकों से बड़ा आग्रह किया है। जी हां, ‘Associated Press’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के स्टेट टेलीविजन ने मंगलवार को लोगों से अपने स्मार्टफोन से WhatsApp-Instagram हटाने की अपील की। इजराइल ईरान युद्ध के बीच बिना किसी पुख्ता सबूत के आरोप लगाया गया कि व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम ऐप इजरायल के साथ डेटा शेयर कर रहे हैं।

Israel Iran War: ईरान की अपील के बाद व्हाट्सएप ने दी सफाई

उधर, इजराइल ईरान युद्ध के बीच ईरान की तरफ से जब ऐसा फरमान जारी किया गया, तो मेटा को इस मुद्दे पर जवाब देना पड़ा। ‘Associated Press’ की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, ‘इस बात की चिंता है कि ये झूठी रिपोर्टें हमारी सेवाओं को उस समय अवरुद्ध करने का बहाना होंगी जब लोगों को उनकी सबसे अधिक आवश्यकता होगी। व्हाट्सएप एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का उपयोग करता है, जिसका मतलब है कि बीच में मौजूद कोई सेवा प्रोवाइडर मैसेज नहीं पढ़ सकता है।’

व्हाट्सएप ने आगे कहा, ‘हम आपके सटीक स्थान को ट्रैक नहीं करते हैं, हम यह रिकॉर्ड नहीं रखते हैं कि हर कोई किसको संदेश भेज रहा है और हम उन व्यक्तिगत संदेशों को ट्रैक नहीं करते हैं जो लोग एक-दूसरे को भेज रहे हैं। हम किसी भी सरकार को थोक जानकारी प्रदान नहीं करते हैं।’

इजराइल ईरान युद्ध: ‘व्हाट्सएप के मेटाडेटा को समझना संभव’

‘Associated Press’ की रिपोर्ट के अनुसार, Israel Iran War के बीच ईरान के WhatsApp-Instagram को फोन से हटाने की अपील के बाद Meta ने सफाई दी। वहीं, कॉर्नेल विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग के सहायक प्रोफेसर और साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट ग्रेगरी फाल्को ने कहा कि यह साबित हो चुका है कि व्हाट्सएप के मेटाडेटा को समझना संभव है, जो एन्क्रिप्ट नहीं होता है। ग्रेगरी फाल्को ने आगे कहा, इसलिए आप समझ सकते हैं कि लोग किस तरह से ऐप का उपयोग कर रहे हैं और यह एक लगातार समस्या रही है, जिसके कारण लोग व्हाट्सएप से जुड़ने में रुचि नहीं ले रहे हैं।’

इजराइल ईरान युद्ध: ईरान पहले भी ले चुका है ऐसा फैसला

याद रहे कि Israel Iran War से पहले भी ईरान अपने देश में कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की पहुंच को सीमित कर चुका है। हालांकि, काफी लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए प्रॉक्सी और वीपीएन यानी वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क का सहारा लेते हैं। ईरान ने साल 2022 में WhatsApp गूगल प्ले पर प्रतिबंध लगा दिया था। मगर बीते साल के आखिर में प्रतिबंध को रिमूव कर दिया गया था। ऐसे में एक बार फिर ईरान ने अपने लोगों से फोन से WhatsApp-Instagram को हटाने का आग्रह किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 1, 2026