---Advertisement---

Jio Cloud Storage: फ्री में लेना चाहते हैं क्लाउड स्टोरेज का मजा! तो इस ट्रिक से आपका काम हो जाएगा आसान

Jio Cloud Storage: अगर आप जियो क्लाउड का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो यहां एक तरीका बताया गया है। जिसकी मदद से आप 5 जीबी तक के क्लाउड का फ्री में लाभ ले सकते हैं। चलिए इसके बारे में जान लेते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: सितम्बर 30, 2023 10:53 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Jio Cloud Storage: जियो क्लाउड का इस्तेमाल डेटा को सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है। ये एक ऐसी सर्विस है जिसमें आप डेटा को एक लिमिट तक सेव करके रख सकते हैं लेकिन इसमें एक दिक्कत आती है। दरअसल, इसके लिए हमें पैसे देने पड़ते हैं हालांकि कुछ ऐसे भी यूजर होते हैं जो इस सर्विस का मुफ्त में लाभ लेना चाहते हैं तो हम आपको आज एक ऐसा तरीका बताने वाले हैं। जिसकी मदद से आप 5 जीबी तक डेटा सेव करके रख सकते हैं।

क्या है Jio Cloud Storage

सबसे पहले हम जानते हैं कि आखिर गूगल क्लाउड स्टोरेज क्या होता है तो बता दें, ये गूगल की एक सर्विस होती है जिसमें वीडियो, फोटो और डॉक्यूमेंट को सुरक्षित रख सकते हैं। इसमें अगर आप जियो के नंबर से लॉगिन करते हैं तो आपको 5 जीबी तक के क्लाउड की सुविधा मिलती है तो वहीं गूगल और फेसबुक आईडी से लॉग इन करने पर 2 जीबी तक का क्लाउड सेव करने का मौका मिलता है।

जियो क्लाउड अकाउंट सेटअप करने का प्रोसेस

जियो क्लाउड को मोबाइल ऐप्स, वेब क्लाइंट, डेस्कटॉप विंडोज, डेस्कटॉप और मैक ऐप के जरिये एक्सेस किया जा सकता है। इसमें लॉगिन करने के लिए हमें एक प्रोसेस फॉलो करना होता है। सबसे पहले प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड करना है। और नीचे बताया गया तरीका फॉलो करना है।

  • जियो मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
  • आप ई-मेल के जरिये भी इस पर लॉगिन कर सकते हैं।
  • इसके अलावा जियो क्लाउड में फेसबुक और एप्पल आईडी से भी लॉगिन किया जा सकता है।

ये प्रोसेस फॉलो करने के बाद आपको 5 जीबी तक का क्लाउड स्टोरेज मुफ्त में मिल जाएगा।

इनमें सपोर्ट करता है जियो क्लाउड स्टोरेज

मोबाइल-

एंड्रॉइड वर्जन 5 से ऊपर होना चाहिए।

आईओएस वर्जन 10 से ऊपर होना चाहिए।

डेस्कटॉप-

विंडोज 7, विंडोज 8.1, विंडोज 10

वेब ब्राउजर-

विंडोज क्रोम और मोजिला फायरफॉक्स
मैक सफारी और क्रोम
एंड्रॉइड क्रोम ब्राउजर
आईओएस क्रोम और सफारी ब्राउजर
विंडोज एज ब्राउजर

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026

Leave a Comment