---Advertisement---

Jio Glass क्या Apple चश्मे को दे पाएगा टक्कर? पढ़ें इसकी खूबियों की फुल डिटेल

Jio Glass: इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2023 के दौरान जियो ने फ्यूचर का खास डिवाइस स्मार्ट ग्लास पेश किया है। इसमें दो लैंस दिए गए हैं, जिन्हें एकसाथ जोड़कर आप आसानी से किसी भी वीडियो और गेम का आनंद उठा सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 29, 2023 6:26 अपराह्न

Jio Glass
Follow Us
---Advertisement---

Jio Glass: तकनीक बाजार में आए दिन नए प्रोडक्ट्स दस्तक देते रहते हैं। आपने अभी तक पावर वाला चश्मा देखा होगा या फिर उसका इस्तेमाल किया होगा। मगर रिलायंस जियो ने एक स्पेशल चश्मा पेश किया है। इसे जियो ग्लास (Jio Glass) नाम दिया गया है। ये कोई मामूली ग्लास नहीं है, बल्कि ये स्मार्ट ग्लास है। इसमें ढेर सारे फीचर्स दिए गए हैं। जियो के इस स्मार्ट ग्लास को इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2023 (IMC) के दौरान पेश किया गया है। जानें इसकी अधिक जानकारी।

Jio Glass में मिलेगी 100 इंच की वर्चुअली स्क्रीन

जियो ग्लास को स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके बाद फोन में मौजूद कंटेंट 100 इंच की एक वर्चुअली स्क्रीन पर नजर आता है। ऐसे में ये डिवाइस आने वाले भविष्य में स्मार्टटीवी की जगह ले लेगा। आपको बता दें कि जियो का ये स्मार्ट डिवाइस एक ऑगमेंट रियलिटी (AR) और वर्चुअल रियलिटी (VR) प्रदान करता है। ये एक फ्लैगशिप प्रोडक्ट है, जिसे मेक इन इंडिया विजन के तहत भारत में ही तैयार किया गया है। जियो का ये डिवाइस फ्यूचरस्टिक डिजाइन के साथ आता है।

Jio Glass की खासियत

जियो ग्लास में एक स्लीक मैटेलिक ग्रे फ्रेम के साथ दो लैंस मिलते हैं। इसका कुल वजन 69 ग्राम है और इसके हल्के होने की वजह से इसे लंबे समय तक आसानी से पहना जा सकता है। इस लैंस पर रिमूवेबल फ्लैप दिया गया है। इसे एकसाथ जोड़कर या लगाकर एआर और वीआर मोड में स्विच किया जा सकता है।

वहीं, फ्लैप बंद होने पर आप आसपास की दुनिया को देख सकते हैं। इस ग्लास के किनारे पर दो स्पीकर लगे हैं। ये कानों के ऊपर लगे हैं, जो कि बेहतर साउंड एक्सपीरियंस देते हैं। इस डिवाइस को यूएसबी सी टाइप सी केबल से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें कोई भारी बैटरी पैक नहीं है।

Jio Glass में मिलेगा इमर्सिव गेमिंग एक्सपीरियंस

इस डिवाइस की मदद से आसानी वीडियो और गेम को एंजॉय किया जा सकता है। इसमें इमर्सिव गेमिंग का भी आनंद उठाया जा सकता है। खबरों में दावा किया जा रहा है कि जियो इस साल के आखिर तक लॉन्च कर सकती है। इसकी कीमत भी इसके लॉन्च पर ही सामने आएगी।

उधर, इसके फीचर्स एप्पल के चश्मे को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। हालांकि, एप्पल चश्मा की अभी कोई भी आधिकारिक जानकारी नही हैं। फिर भी बताया जा रहा है कि एप्पल अपने स्मार्ट ग्लास को साल 2024 की शुरुआत तक पेश कर सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026