---Advertisement---

Mivi One 5G: चीनी स्मार्टफोन कंपनियों की छुट्टी करने आया देसी फोन , बजट में बैटरी और फ्री होम सर्विस देख तुरंत करेंगे बुक!

Mivi One 5G: भारत की देसी कंपनी मिवि ने एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च किया है। मिवि वन 5जी फोन पावरफुल फीचर्स से लैस है। ये भारत में चीन की मोबाइल कंपनियों को सीधे टक्कर देगा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 24, 2026 6:14 अपराह्न

Mivi One 5G
Follow Us
---Advertisement---

Mivi One 5G:  देसी कंपनी मिवि ने अपने बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन  को 24 सितंबर 2026 को लॉन्च कर दिया है। मिवि वन 5जी एक पावरफुल फीचर्स से लैस मोबाइल है। जो पावरफुल बैटरी के साथ खराब होने पर होम सर्विस देता है। अगर आपको बजट 15000 के आस-पास है तो ये मिवि का ये फोन खरीद सकते हैं। इस बजट फोन में चीनी ब्रैंड्स की तरह फालतू ऐप्स नहीं मिल रहे हैं। ये पूरी तरह से Android 16 के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। कंपनी Android 18 तक का अपेडट भी दे रही है। इसमें खास तरह का न्यूरल वॉयस इंजन मिल रहा है। ये बाहर के शोर को छानकर यूजर और रिसीवर तक भेजते हैं।

Mivi One 5G  स्मार्टफोन में  में मिल रही स्पेशल सर्विस

मिवि वन 5जी स्मार्टफोन में कंपनी ने एक स्पेशल सर्विस दी है। अगर ये खराब होगा तो Mivi Care+ फ्री डोरस्टेप सर्विस के तहत यूजर के घर आकर इसे लेकर जाएंगे और ठीक होने पर वापस घर आकर ही देंगे। ये देसी स्मार्टफोन पूरी तरह से मेड इन इंडिया है।

मिवि वन 5जी फोन की बैटरी, कैमरा और अन्य फीचर्स

मिवि वन 5जी फोन में कंपनी ने बजट की कीमत पर 6000mAh की बैटरी दी है। इसमें 18W का सुपरफास्ट चार्जर मिल रहा है। सामान्य इस्तेमाल पर ये 2 दिनों तक का बैकअप दे सकती है। ये फोन 2 से 2.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगा।

Mivi One 5G स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.75 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिल रही है। ये तेज धूप में भी काम करेगी।
स्क्रीन सेफ्टीस्क्रीन की सुरक्षा के लिए 2.5D कवर ग्लास प्रोटेक्शन मिल रही है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चवलता है।
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 4 Gen 2 5G प्रोसेसर से लैस है।
सेफ्टी रेटिंगपानी और धूल से बचाने के लिए IP64 की रेटिंग मिल रही है।
कैमरा50MP का Samsung ISOCELL सेंसर से लैस मेन कैमरा मिल रहा है। सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा मिल रहा है। इसके दोनों कैमरों से HD और Full HD वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

 

 

मिवि वन स्मार्टफोन की कीमत और स्टोरेज वेरियंट 

मिवि वन स्मार्टफोन को कंपनी ने 4GB , 6GB और 8GB रैम के साथ लॉन्च किया है। वहीं, इसमें 128GB की स्टोरेज मिल रही है। रैम वेरियंट के हिसाब से इसकी कीमत अलग-अलग है। यूजर को ये 12999 , 14999 और 16499 हजार रुपए के आस-पास की कीमत में मिलेगा। 8 अक्टूबर 2026 से ये ऑन लाइन और ऑफ लाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा। अगर आपका बजट कम है तो इस पावरफुल फीचर्स से लैस मोबाइल को खरीद सकते हैं। आपको बता दें, इस फोन को हैदराबाद की एक बड़ी भारतीय कंपनी ने बनाया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026

Samsung Galaxy S26 FE

सितम्बर 21, 2026

OnePlus 13s

सितम्बर 19, 2026

iPhone 18 Pro Max

सितम्बर 19, 2026