---Advertisement---

Moto G37 Power:62 घंटे की बैटरी लाइफ! मोटरोला लाया 16000 से कम में स्मार्टफोन, फीचर्स देख तुरंत खरीदने का करेगा मन

Moto G37 Power: मोटरोला ने एक बेहद पावरफुल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। मोटो जी37 पावर में हैवी बैटरी के साथ कई शानदार फीचर्स मिल रहे हैं। बजट में प्रीमियम फीचर्स के लिए खरीद सकते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 19, 2026 2:23 अपराह्न

Moto G37 Power
Follow Us
---Advertisement---

Moto G37 Power:  अगर आप बजट में महंगे फीचर्स का आनंद लेना चाहते हैं तो मोटरोला का ये नया स्मार्टफोन एकदम परफेक्ट है।  मोटो जी37 पावर को अभी हालहि में 19 मई 2026 को लॉन्च किया गया है। इसकी सेल 25 मई से शुरु हो रही है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी और मजबूती है। अफवाहों की मानें तो ये सिंगल चार्ज पर  62 घंटे तक का बैकअप दे सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 15999 है।  इसमें एडवांस एआई के साथ बहुत कुछ नया मिल रहा है।

Moto G37 Power  स्मार्टफोन में मिल रही पावरफुल बैटरी

मोटो जी37पीवर स्मार्टफोन में कंपनी ने 7000mAh की बैटरी दी है। इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि, ये सिंगल चार्ज पर तीन दिन तक चल सकती है। इसमें 30W TurboPower सुपरफास्ट चार्जर मिल रहा है। इसमें दूसरे डिवाइस को चार्ज करने के लिए 6W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।

मोटो जी37 पावर 5जी फोन की कीमत और स्टोरेज वेरियंट

मोटो जी37 पावर 5जी स्मार्टफोन को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरियंट में पेश किया है। इसमें 4GB की रैम और 128 GB की स्टोरेज और 8GB की रैम के साथ 125 GB की स्टोरेज मिल रही है। इनकी कीमत 15999 से लेकर 18999 रुपए है। 25 मई 2026 दोपहर 12 से मोटरोला के इस फोन की सेल ऑन लाइन और ऑफ लाइ शुरु हो रही है।

Moto G37 Power  की डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और अन्य स्पेसिफिकेशन

Moto G37 Power स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.7 इंच की HD+ IPS LCD डिस्ले दी गई है। ये स्मार्ट वॉटर टच के साथ आया है। जिसके कारण स्क्रीन को गीले हाथों से छुआ जा सकता है।
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6400 5G का प्रोसेसर मिल रहा है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल रहा है।
कैमरा50MP का Quad Pixel तकनीक से लैस प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इससे 2K क्वाल्टी में वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। इसमें कई सारे एआई फीचर्स मिल रहे हैं।
स्क्रीन सेफ्टीस्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और IP64 रेटिंग मिल रही है। फोन को टूटने से बचाने के लिए MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है।
डेटा सेफ्टीयूजर के डेटा सुरक्षा के लिए ThinkShield Mobile और Moto Secure प्राइवेसी फीचर्स मिल रहे हैं।
AIGoogle Gemini AI मिल रहा है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

अगस्त 19, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 18, 2026

Pova 8 Pro 5G

अगस्त 18, 2026

Realme 16 5G

अगस्त 17, 2026

Moto G Max

अगस्त 14, 2026

Vivo X500

अगस्त 13, 2026