---Advertisement---

Moto G57 Power 5G: वाह! मोटो एआई से लैस फोन पर हजारों रुपये बचाने का मौका; वेडिंग सीजन में मिलेगा धांसू फोटोग्राफी एक्सपीरियंस

Moto G57 Power 5G: मोटो जी57 पावर 5जी फोन को बंपर डिस्काउंट के साथ ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर बेचा जा रहा है। इसमें मोटो एआई के साथ पीछे की तरफ आलीशान 3 कैमरा देखने को मिलते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 8, 2026 5:58 अपराह्न

Moto G57 Power 5G
Follow Us
---Advertisement---

Moto G57 Power 5G: फोन का कैमरा अगर बढ़िया हो, तो किसी भी फंक्शन में आपकी तारीफ हो सकती है। अगर आप नहीं समझें, तो बता दें कि हम आने वाले शादियों के सीजन की बात कर रहे हैं। जी हां, मोटो जी57 पावर 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जो कि पार्टी में आपकी आलीशान फोटो दे सकता है। अगर आप किसी दमदार कैमरे वाले फोन को तलाश रहे हैं, तो बंपर छूट के साथ इसे अभी खरीदने का सुनहरा मौका है।

Moto G57 Power 5G पर मिल सकता है एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा

शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर मोटो जी57 पावर 5जी मोबाइल को 16 फीसदी की छूट के साथ लिस्ट किया गया है। इसका असली दाम 17999 रुपये रखा गया है। हालांकि, ग्राहकों को इसे खरीदने के लिए 14999 रुपये का भुगतान करना होगा। इस डील में सीधे तौर पर हजारों रुपये की सेविंग हो सकती है। साथ ही कैशबैक, बैंक ऑफर्स के जरिए भी अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। वेबसाइट पर यूजर्स ने इसे 4.4 स्टार रेटिंग दी है।

Photo Credit: Flipkart

फ्लिपकार्ट इस फोन पर 12150 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी प्रदान कर रही है। मगर इसका लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को अपने एरिया का पिनकोड डालकर ऑफर को चेक करना होगा। साथ ही एक सही कंडीशन वाला पुराना फोन भी जमा करना होगा।

स्पेक्समोटो जी57 पावर 5जी
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन 4
रैम-स्टोरेज8GB-128GB
स्क्रीन6.72 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी7000mAh
चार्जर33W
रियर कैमरा50MP+8MP+लाइट सेंसर
सेल्फी कैमरा8MP

मोटो जी57 पावर 5जी में मिलते हैं मोटो एआई समेत दमदार फीचर्स

फोन निर्माता मोटोरोला के मुताबिक, मोटो जी57 पावर 5जी में मोटो एआई को शामिल किया गया है। इसमें एआई फोटो एन्हांसमेंट, एआई पावर्ड पोर्ट्रेट, ऑटो नाइट विजन और गूगल फोटो एडिटिंग टूल्स की सुविधा दी गई है। इसके अलावा, इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन 4 चिपसेट, 6.72 इंच की एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz की रिफ्रेश रेट मिलती है। बैटरी के तौर पर 7000mAh की पावर और 33W का टर्बो पावर के साथ आने वाला वायर्ड चार्जर दिया गया है। बैक पैनल पर 50एमपी का प्राइमरी कैमरा, 8एमपी का अल्ट्रावाइड लेंस और एक लाइट सेंसर शामिल किया गया है। आगे की तरफ 8एमपी का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग शूटर लेंस जोड़ा गया है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है।  DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे  DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

OPPO Reno 16

अप्रैल 13, 2026

Vivo X300 Fe

अप्रैल 13, 2026

OnePlus Ace 6 Ultra

अप्रैल 12, 2026

Samsung Galaxy A06

अप्रैल 12, 2026

Vivo T5 Pro 5G

अप्रैल 12, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 12, 2026