---Advertisement---

Moto G96 5G: सस्ते में मिलेगा प्रीमियम स्पेसिफिकेशन्स का मजा, स्मार्टफोन खरीदने पर मजबूर करेंगे ये 3 कारण

Moto G96 5G: मोटोरोला फोन कंपनी अपने नए स्मार्टफोन मोटो जी96 5जी में प्रीमियम स्पेसिफिकेशन्स दे सकती है। इसके 3 धाकड़ फीचर्स आपको इसे खरीदने पर मजबूर कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 9, 2025 11:05 पूर्वाह्न

Moto G96 5G
Follow Us
---Advertisement---

Moto G96 5G: प्रीमियम खूबियों के लिए अब आईफोन की तरफ जाने की जरूरत नहीं है। OnePlus, Poco, Oppo, Vivo और Motorola जैसी स्मार्टफोन कंपनियां भी अपने स्मार्टफोन में हाईटेक और एडवांस फीचर्स शामिल कर रही हैं। इसी क्रम में मोटोरोला कंपनी अपनी फेमस ‘G’ स्मार्टफोन सीरीज के नए स्मार्टफोन मोटो जी96 5जी में काफी प्रीमियम स्पेसिफिकेशन्स दे रही है। यह फोन पहली नजर में ही आपको दीवाना बना सकता है।

Moto G96 5G Launch Date in India

फोन बनाने वाली कंपनी मोटोरोला बता चुकी है कि मोटो जी96 5जी की इंडिया में लॉन्च डेट 9 जुलाई 2025 है। यह फोन आधिकारिक वेबसाइट के साथ Flipkart शॉपिंग साइट पर भी लॉन्च होगा।

Moto G96 5G Price in India

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोटो जी96 5जी स्मार्टफोन मिडरेंज कैटेगरी में एंट्री मार सकता है। रिपोर्ट्स की मानें, तो मोटो जी96 5जी की इंडिया में कीमत 20000 रुपये से कम रहने की संभावना है।

मोटो जी96 5जी बनेगा गेमिंग और मल्टीटास्किंग का किंग

जानकारी के मुताबिक, Moto G96 5G स्मार्टफोन में सस्ते दाम में काफी लुभावने फीचर्स मिल सकते हैं। अगर आप फोन में गेमिंग, मल्टीटास्किंग और दमदाार प्रोसेसर चाहते हैं, तो इस स्मार्टफोन पर दांव लगा सकते हैं। इसमें Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट मिलेगा। साथ ही 8GB रैम और 256GB की इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी। इसमें रैम को 24GB तक बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में काफी अच्छी स्पीड और परफॉर्मेंस मिल सकती है।

मोटो जी96 5जी में धाकड़ कैमरा लेंस

कंपनी के मुताबिक, Moto G96 5G स्मार्टफोन के बैक में 50MP OIS Sony LYTIA 700C कैमरा मिलेगा। यह Moto AI पावर्ड होगा। ऐसे में यूजर्स को काफी शानदार फोटो मिलने की संभावना है।

स्पेक्समोटो जी96 5जी के संभावित फीचर्स
चिपसेटQualcomm Snapdragon 7s Gen 2
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
डिस्प्ले6.67 इंच
बैटरी5500mAh
रियर कैमरा50MP+8MP
सेल्फी कैमरा32MP

मोटो जी96 5जी में बेमिसाल स्क्रीन सेफ्टी

फोन मेकर के अनुसार, Moto G96 5G स्मार्टफोन में 3D कर्व्ड डिस्प्ले दी जाएगी। साथ ही IP68 रेटिंग, Corning Gorilla Glass 5 का स्क्रीन प्रोटेक्शन फोन के गिरने पर डिस्प्ले सेफ रखने का काम करेगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iQOO 15R

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Apple iPhone 17e

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

Vivo Y21 5G

फ़रवरी 28, 2026

Sridhar Vembu

फ़रवरी 28, 2026