---Advertisement---

Motorola Bendable Phone ने MWC 2024 में मचाया तहलका, एडेप्टिव यूजर इंटरफेस के साथ धांसू डिजाइन

Motorola Bendable Phone: अगर आप टेक जगत की खबरों की जानकारी रखते हैं तो आपको पता होगा कि इन दिनों मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 (Mobile World Congress 2024) चल रहा है। एमडब्ल्यूसी 2024 (MWC 2024) में कई दिग्गज कंपनियां भाग ले रही हैं। ऐसे में फेमस कंपनी मोटोरोला ने इस इवेंट में एक खास तरह ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 27, 2024 1:57 अपराह्न

Motorola Bendable Phone
Follow Us
---Advertisement---

Motorola Bendable Phone: अगर आप टेक जगत की खबरों की जानकारी रखते हैं तो आपको पता होगा कि इन दिनों मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 (Mobile World Congress 2024) चल रहा है। एमडब्ल्यूसी 2024 (MWC 2024) में कई दिग्गज कंपनियां भाग ले रही हैं।

ऐसे में फेमस कंपनी मोटोरोला ने इस इवेंट में एक खास तरह का डिवाइस मोटोरोला बेंडेबल फोन (Motorola Bendable Phone) पेश किया है। अगर आप नहीं जानते तो आपको बता दें कि ये इवेंट 26 से 29 फरवरी 2024 तक स्पेन के बार्सिलोना में चलेगा।

Motorola Bendable Phone की खास डिटेल

मोटोरोला बेंडेबल फोन को काफी मॉर्डन डिजाइन के तौर पर लाया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसे आप अपने हिसाब से बदल सकते हैं। यहां पर आपको बता दें कि इस डिवाइस को हाथ की कलाई पर भी पहना जा सकता है।

Motorola Bendable Phone की खूबियां

मोटोरोला के मुताबिक, कंपनी ने इसे शेप शिफ्टिंग फोन के नाम से उतारा है। मोटोरोला बेंडेबल फोन में 6.9 इंच की पंचहोल डॉयग्नल स्क्रीन मिलती है। फोन के पीछे की तरफ फैब्रिक मैटेरियल और थिक बैजेल्स दिए गए हैं। इस वजह से इसकी ग्रिप अच्छी होती है। वहीं, कंपनी ने इसमें मैटल कफ मैग्नेट लिंक दिया है, जिस वजह से इसे हाथ में आसानी से पहना जा सकता है।

मोटोरोला बेंडेबल फोन के स्पेक्स

मोटोरोला बेंडेबल फोन को कंपनी ने आने वाले समय के हिसाब से तैयार किया है। कंपनी ने दावा किया है कि ये डिवाइस लोगों की पसंद बन सकता है। इसमें एडेप्टिव यूजर इंटरफेस दिया गया है, इस वजह से इसे बेंड करके रखने पर इसकी स्क्रीन आसानी से ऊपर की ओर चली जाती है।

ऐसे में इसकी डिस्प्ले 4.6 इंच की रह जाती है। इसमें एआई पावर्ड मैचिंग आउटफिट वॉलपेपर में से किसी एक के साथ जुड़ने की क्षमता है। हालांकि, अभी तक मोटोरोला की तरफ से इस डिवाइस की अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026