---Advertisement---

सामने आए Motorola Edge 40 और Pro के धांसू फीचर्स, पहली बार रियर कैमरे से बड़ा हो सकता है फ्रंट कैमरा

कंपनी जल्द ही अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Moto X40 को लॉन्च कर सकती है। इसे कंपनी ने हाल ही में चीन में लॉन्च किया था। भारत में इस स्मार्टफोन का नाम Motorola Edge 40 नाम से लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही Motorola Edge 40 Pro Smartphone को भी लॉन्च कर सकती है।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: मार्च 28, 2023 12:07 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Motorola Edge 40: मोटोरोला अपने स्मार्टफोन्स को अकसर लॉन्च करती रहती है। हाल ही में कंपनी ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Moto X40 को चीन में लॉन्च किया था। भारत में इस स्मार्टफोन का नाम Motorola Edge 40 नाम से लॉन्च किया जाएगा। 2023 के लिए कंपनी का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन हो सकता है। जल्द ही बाजारों में Motorola Edge 40 लॉन्च किया जाएगा। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी Motorola Edge 40 Pro के भी इसके साथ ही लॉन्च कर सकती है। फिलहाल कंपनी इसके प्रो मॉडल पर काम कर रही है। स्मार्टफोन के ग्लोबल डेब्यू करने से पहले ही Motorola Edge 40 Series के स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं। आइए देखते हैं इसके लीक हुए फीचर्स क्या है?

ये भी पढ़ें: GOOGLE की SMARTWATCH ने SAMSUNG को धूल चटाते हुए छिन ली बादशाहत! जानें यूजर्स को घड़ी में क्या आ रहा पसंद?

Motorola Edge 40 Series Specifications

BrandMotorolaMotorola
ModelMotorola Edge 40Motorola Edge 40
Display Size6.55 Inches6.67 Inches
Display Type+pOLED+pOLED
Refresh Rate144 Hz165 Hz
ProcessorMediaTek Dimensity 8020 ProcessorQualcomm Snapdragon 8 Gen 2
Storage8GB/256GB12GB/256GB
Rear Camera50 MP Primary Camera, 13 MP Ultra Wide Lens50 MP Primary Camera, 13 MP Ultra Wide Lens and 12 MP Portrait Lens
Front Camera32 MP60 MP
Battery4400 mAh4600 mAh
Water ResistanceIP68IP68
Weight167 Gram199 Gram

Motorola Edge 40

Motorola Edge 40 को चार रंगों में पेश किया जा सकता है। इनमें Blue, Nebula Green, Black और Magenta रंग शामिल होने की उम्मीद है। यह एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है। इसमें दी जाने वाली 4400 mAh की बैटरी 68 वॉट की फास्ट चार्जिंग व 15 वॉट के वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। यह स्मार्टफोन दो अलग-अलग मेटेरियल वीगन लेदर और PMMA एक्रेलिक के साथ आ सकता है।

Motorola Edge 40 Pro

Motorola Edge 40 Pro को काला और फाल्स रंग में पेश किया जा सकता है। यह एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम बेस्ड MyUX 5.0 के साथ आ सकता है। इसमें दी जाने वाली 4600 mAh की बैटरी में 125 वॉट की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। हालांकि अभी तक कंपनी की तरफ से कोई सटीक जानकारी नहीं दी गई है। सटीक जानकारियां तो इन दोनों स्मार्टफोन Motorola Edge 40 और Motorola Edge 40 Pro के लॉन्च होने के बाद ही पता चल सकेंगी। हालांकि अभी तक इस स्मार्टफोन की कीमतों का पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें: Electric Cars को बेचने के लिए TATA का बड़ा प्लान, यहां खुलेगा देश का पहला शोरूम

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026