---Advertisement---

Motorola Edge 60 Pro: 50MP AI Camera, एआई इमेज स्टूडियो समेत गर्दा उड़ा सकते हैं MotoAI के हाईटेक फीचर्स, Flipkart पर प्री ऑर्डर शुरू

Motorola Edge 60 Pro: मोटोरोला एज 60 प्रो फोन को Flipkart पर लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन में 50MP AI Camera, एआई इमेज स्टूडियो समेत MotoAI के फीचर्स गर्दा उड़ा सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 30, 2025 5:20 अपराह्न

Motorola Edge 60 Pro
Follow Us
---Advertisement---

Motorola Edge 60 Pro: मिडरेंज कैटेगरी इन दिनों काफी व्यस्त चल रही है। फोन कंपनियां एक के बाद एक धांसू स्मार्टफोन मिडरेंज श्रेणी में उतार रहे हैं। इसमें वीवो, ओप्पो, नथिंग, आईक्यूओओ और मोटोरोला का नाम आता है। मोटोरोला ने अपनी लोकप्रिय ‘एज’ फोन सीरीज में नया मेंबर जोड़ दिया है। मोटोरोला एज 60 प्रो मोबाइल को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि सेगमेंट में पहली बार 50MP AI Camera शामिल किया गया है। इस वजह से मोबाइल फोटोग्राफी करने वालों की मौज आ सकती है। इसका 50MP AI Camera एडवांस खूबियों से लैस किया गया है। कंपनी ने इसे आधिकारिक साइट के साथ Flipkart पर भी पेश किया है। इस फोन के सभी फीचर्स फ्लिपकार्ट पर पोस्ट कर दिए गए हैं।

मोटोरोला एज 60 प्रो को खास बनाएंगे ये MotoAI फीचर्स

Flipkart साइट पर बताया गया है कि Motorola Edge 60 Pro स्मार्टफोन में MotoAI के कई सारे फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसमें एआई इमेज स्टूडियो, स्मार्ट समरीज विद कैच मी अप, रियल टाइम ट्रांसक्रिप्शन विद पे अटेंशन, पर्सनलाइज्ड मेमोरी रिकॉल, नेक्स्ट मूव, एआई की फॉर ईजी एक्सेस, सर्कल टू सर्च और जेमिनी लाइव जैसे हाईटेक फीचर्स मिलते हैं।

कंपनी ने इसमें 6.7 इंच की 1.5K pOLED डिस्प्ले दी गई है। इसके साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की ब्राइटनेस शामिल की गई है। डिस्प्ले की मजबूती के लिए गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है। Flipkart पर बताया गया है कि इसमें MediaTek Dimensity 8350 Extreme चिपसेट को जोड़ा है। इसके साथ एंड्रॉयड 15 ओएस का सपोर्ट मिलता है। फ्लिपकार्ट के मुताबिक, इसमें 12GB RAM के साथ 512GB की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

स्पेक्समोटोरोला एज 60 प्रो
चिपसेटMediaTek Dimensity 8350 Extreme
रिफ्रेश रेट120Hz
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
स्क्रीन6.7 इंच
बैटरी6000mAh
रियर कैमरा50MP+10MP+AI लेंस
सेल्फी कैमरा50MP

Motorola Edge 60 Pro AnTuTu Score

अगर आप Flipkart से मोटोरोला एज 60 प्रो फोन को खरीदना चाहते हैं, तो आपको इसका अंतूतू स्कोर जानना चाहिए। मोटोरोला एज 60 प्रो का अंतूतू स्कोर 1.5 मिलियन अंक है। इस आंकड़े को काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे में आप इसे फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।

Motorola Edge 60 Pro Price in India

मोटोरोला एज 60 प्रो की कीमत जानने के लिए काफी लोग बेताब हैं। मोटोरोला एज 60 प्रो की इंडिया में कीमत 29999 रुपये रखी गई है। Flipkart और आधिकारिक साइट पर इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ लिया जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर इसका प्री ऑर्डर शुरू हो गया है। फ्लिपकार्ट पर इसकी पहली सेल 7 मई 2025 से स्टार्ट होगी।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo S60

जून 1, 2026

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026