---Advertisement---

Motorola Edge 70 5G: डिजाइन ही नहीं, कलर ऑप्शन्स भी पलभर में बना लेंगे दीवाना, एआई फीचर्स मजेदार कर सकते हैं गेमिंग एक्सपीरियंस; जानें लीक्स

Motorola Edge 70 5G: फ्लैगशिप स्मार्टफोन सेगमेंट में मोटोरोला एक धमाकेदार फोन लाने की तैयारी कर रहा है। इसका डिजाइन और कलर्स भी आते ही लोगों को दीवाना बना सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 2, 2025 4:16 अपराह्न

Motorola Edge 70 5G
Follow Us
---Advertisement---

Motorola Edge 70 5G: स्मार्टफोन में जब से एआई फीचर्स की शुरुआत हुई है, तब से अभी तक यूजर्स के फोन चलाने के अनुभव में काफी बदलाव आया है। ऐसे में मोटोरोला मोबाइल कंपनी अपने आगामी स्मार्टफोन के जरिए लोगों को तगड़ा एक्सपीरियंस देने का प्रयास कर रही है। कई हालिया लीक्स में दावा किया जा रहा है कि मोटोरोला एज 70 5जी मोबाइल कई मायनों में विशेष होगा। इस फोन में सिर्फ डिजाइन ही नहीं, बल्कि एआई खूबियां भी आपका मन मोह सकती हैं।

कब तक दस्तक दे सकता है अपकमिंग फोन Motorola Edge 70 5G

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोटोरोला एज 70 5जी को इस साल के आखिर तक मार्केट में उतारने की योजना है। हालांकि, अभी तक सारी जानकारी सिर्फ अफवाहों पर आधारित है। फोन मेकर ने अभी तक इस संबंध में कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

कितना रह सकता है धांसू मोटोरोला मोबाइल का संभावित प्राइस

इंटरनेट पर कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात पर जोर दिया गया है कि मोटोरोला एज 70 5जी की कीमत फ्लैगशिप सेगमेंट में निर्धारित की जा सकती है। रिपोर्ट्स की मानें, तो इसका अनुमानित दाम 70000 रुपये करीब रहने की आशंका है।

आगामी एज 70 5जी में मिलेगा आकर्षक लुक और यूनिक कलर्स

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स पर गौर करें, तो मोटोरोला का आगामी मॉडल बेहद ही खास लुक के साथ एंट्री ले सकता है। फोन में सुपर कर्व्ड बैजल लैस डिस्प्ले और साइड एजेस देखने को मिल सकते हैं। बैक साइड पर मैट फिनिश के साथ शाइनिंग डिजाइन दिया जा सकता है। वहीं, फ्रंट में पंच होल सेल्फी शूटर कटआउट डिस्प्ले मिलने की चर्चा है। इस फोन में कई अलग और स्टाइलिश रंगों का विकल्प जोड़ा जा सकता है। इसमें पैनटोन ब्रॉन्ज ग्रीन, पैनटोन गैजेट ग्रे और पैनटोन लिली पैड कलर्स का ऑप्शन दिया जा सकता है।

स्पेक्समोटोरोला एज 70 5जी की लीक खूबियां
चिपसेटSnapdragon 8 Elite Gen 5
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.7 इंच
रिफ्रेश रेट144Hz
बैटरी7000mAh
चार्जर90W
रियर कैमरा50MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा50MP

हाईटेक एआई फीचर्स देंगे धाकड़ गेमिंग एक्सपीरियंस

उधर, कई अन्य लीक्स पर भरोसा करें, तो मोटोरोला एज 70 5जी मोबाइल में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर शामिल किया जा सकता है। यह चिपसेट अब तक की सबसे पावरफुल चिप होगी। साथ ही एंड्रॉयड 16 ओएस का सपोर्ट यूजर्स को बढ़िया परफॉर्मेंस प्रदान कर सकते हैं। इसके साथ ही एडवांस मोटो एआई, एआई इरेजर, एआई फोटो एन्हांस्ड, एआई कॉल ट्रांसलेशन समेत कई कैमरा असिस्ट एआई फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है। ऐसे में फोन में दमदार गेमिंग अनुभव मिलने की आशंका है। मगर अभी तक कंपनी ने इसके किसी भी खूबी की पुष्टि नहीं की है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

OPPO Reno 16

अप्रैल 13, 2026

Vivo X300 Fe

अप्रैल 13, 2026

OnePlus Ace 6 Ultra

अप्रैल 12, 2026

Samsung Galaxy A06

अप्रैल 12, 2026

Vivo T5 Pro 5G

अप्रैल 12, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 12, 2026