Motorola Edge 70 Fusion: मोटरोला अपनी किफायती कीमत और हाईटेक फीचर्स के लिए जाना जाता है. यही वजह है कि, भारत में इसके यूजर्स तेजी से बढ़ रहे हैं. अगर आप भी किसी नए फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार मोटरोला एज 70 फ्यूजन को देख सकते हैं.ये फोन 6 मार्च 2026 को लॉन्च होने जा रहा है. इसमें 7000mAh की पावरफुल बैटरी मिल सकती है. इसके साथ ही हाईटेक कैमरा भी मिल सकता है. फोन के लीक फीचर्स काफी चर्चा में हैं.
Motorola Edge 70 Fusion फोन की बैटरी और चार्जर
मोटरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन में 7000mAh की बैटरी और 68W TurboPower फास्ट चार्जर मिल सकता है. दावा किया जा रहा है कि, ये ताबड़तोड़ चलाए जाने के बाद भी 52 घंटे तक चल सकता है. सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग फोन को लंबा बैकअप दे सकती है.
मोटरोला एज 70 फ्यूजन स्मार्टफोन का कैमरा
मोटरोला एज 70 फ्यूजन में शानदार कैमरा मिल सकता है. इसमें 50MP का मेन कैमरा Sony LYT-710 सेंसर और OIS के साथ मिल सकता है. इसमें13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है. सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है. इस कैमरे से 4K @ 30fps और 1080p में 240fps क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है. ये कैमरा मोटो एआई के साथ 2x से 10x तक के डिजिटल जूम को सपोर्ट कर सकता है. प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए अच्छा विकल्प माना जा रहा है.
मोटरोला के अपकमिंग स्म्राटफोन की डिस्प्ले, प्रोसेसर और अन्य लीक स्पेसिफिकेशन
- मोटरोला के इस नए स्मार्टफोन में 6.78-इंच की 1.5K Quad-Curved OLED डिस्प्ले मिल सकती है. ये तेज धूप में भी काम करेगी.
- परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए Snapdragon 7s Gen 4 का प्रोसेसर और Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है.
- यूजर को 8GB ,12GB रैम और 256GB, 512GB स्टोरेज विकल्प मिल सकता है.
- पानी और धूल से बचाने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है.
- Smart Water Touch 3.0 की टेक्नोलॉजी मिल सकती है. इसके जरिए गीले हाथों से भी फोन को चलाया जा सकता है.
मोटरोला एज 70 फ्यूजन की लीक कीमत
मोटरोला एज 70 फ्यूजन की कीमत को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि, इस फोन को 25000 से 30000 की कीमत में पेश किया जा सकता है.






