---Advertisement---

Motorola Edge 70 Pro 5G: कैमरा लवर्स की आएगी मौज, किफाएती दाम में मिलेगा 200MP का धांसू कैमरा; तहलका मचाएंगे ये एआई फीचर्स

Motorola Edge 70 Pro 5G: मोटोरोला एज 70 प्रो 5जी फोन को जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च करने की संभावना है। इसमें 200MP का दमदार कैमरा समेत ट्रिपल सेंसर सेटअप मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 20, 2025 2:35 अपराह्न

Motorola Edge 70 Pro 5G
Follow Us
---Advertisement---

Motorola Edge 70 Pro 5G: मोटोरोला फोन कंपनी ने हाल ही में अपनी एज 70 सीरीज के तहत नया फोन इंडिया में लॉन्च किया है। ऐसे में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी इसी फोन सीरीज में एक नया सदस्य लाने की तैयारी कर रहा है। कई लेटेस्ट रिपोर्ट्स में इस बात पर बल दिया गया है कि नए साल में मोटोरोला एज 70 प्रो 5जी मोबाइल को उतारने की संभावना है। इंटरनेट पर इसके आलीशान फीचर्स लीक हुए हैं।

जल्द एंट्री ले सकता है Motorola Edge 70 Pro 5G

सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में दावा किया गया है कि मोटोरोला एज 70 प्रो 5जी मोबाइल को जनवरी 2026 तक इंडियन मार्केट में लॉन्च करने की संभावना है। हालांकि, अभी तक इसकी सारी जानकारी सिर्फ अटकलों पर आधारित है।

मोटोरोला एज 70 प्रो 5जी की संभावित कीमत

आगामी मोटोरोला एज 70 प्रो 5जी मोबाइल को लेकर कई ताजा लीक्स में दावा किया गया है कि इसका प्राइस मिडरेंज कैटेगरी में रखा जा सकता है। ऐसे में इसका संभावित दाम 25 से 30000 रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है।

आते ही तहलका मचा सकता है 200MP का प्राइमरी कैमरा

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग मोटोरोला एज 70 प्रो 5जी में काफी आकर्षक डिजाइन और दमदार मजबूती देखने को मिल सकती है। फोन के फ्रंट में बैजललेस पंच होल डिस्प्ले और गोरिल्ला ग्लास की सुविधा देखने को मिल सकती है। मगर कैमरा लवर्स के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा ओआईएस सपोर्ट के साथ आ सकता है। साथ ही 50MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 50MP का टेलीफोटो सेंसर मिलने की आशंका जताई जा रही है। मोबाइल के आगे की तरफ 50MP का सेल्फी सेंसर शामिल कर सकती है।

स्पेक्समोटोरोला एज 70 प्रो 5जी की लीक डिटेल्स
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 7 जेन 3
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
डिस्प्ले6.7 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी6500mAh
चार्जर90W
रियर कैमरा200MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा50MP

लोगों को खूब भाएंगी ये पावरफुल एआई खूबियां

उधर, कुछ लीक्स में बताया जा रहा है कि आगामी मोटोरोला एज 70 प्रो 5जी में मोटोएआई के जबरदस्त एआई फीचर्स जोड़ने की उम्मीद है। इसमें एआई फोटो एडिटर, एआई वीडियो एडिटर और एआई पावर बूस्टर समेत कई एआई खूबियां आने की संभावना है। इसमें 6.7 इंच की दमदार डिस्प्ले, 6500mAh की बैटरी और 90 वाट का वायर्ड चार्जर मिल सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई भी जानकारी आधिकारिक नहीं हुई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 12, 2026

Xiaomi 18

अगस्त 11, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 11, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 11, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8 5G

अगस्त 10, 2026

Google Pixel 11

अगस्त 8, 2026