Motorola Edge 70 Ultra: अमेरिकन कंपनी मोटरोला बहुत जल्द भारत में एक बेहद शानदार स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। मोटरोला एज 70 अल्ट्रा मोबाइल इसी साल 2026 में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने अभी तक इसके फीचर्स की जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन इसके लीक फीचर्स लगातार चर्चा में बने हुए हैं। मल्टीटास्किंग और हैवी सॉफ्टवेयर यूज के लिए कंपनी इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दे सकती है। इसकी हाई स्पीड गेमर्स को नेकस्ट लेवल का एक्सपीरियंस देगी। खबरें तो यहां तक चल रही है कि, इस फोन में 300MP का कैमरा मिल सकता है।
मोटरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन की परफॉर्मेस
मोटरोला एज 60 अल्ट्रा का अपडेट वर्जन है। कंपनी इसमें अब तक का सबसे पावरफुल Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दे सकती है। ये Moto AI 2.0 से लैस होगा। चिप में एआई मिलने से यूजर को बहुत ही अच्छी स्पीड मिलेगी। वहीं, ये एआई से लैस Hello UI के Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकता है।
मोटरोला एज 70 अल्ट्रा का संभावित कैमरा
कुछ लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, मोटरोला एज 70 अल्ट्रा में कंपनी 300MP कैमरा सेंसर दे सकती है। अगर आपको भी ऐसा लगता है तो बता दें, अभी तक इस हैवी सेंसर के साथ कोई मोबाइल कैमरा नहीं आ रहा है। ऐसे में काफी कम उम्मीद लग रही है।
मोटो के इस फोन में 100MP का मेन कैमरा मिल सकता है। वहीं, 50MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, और 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरे के साथ 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
मोटरोला एज 70 अल्ट्रा के अन्य स्पेसिफिकेशन
| मोटरोला एज 70 अल्ट्रा | स्पेसिफिकेशन |
| डिस्प्ले | 6.8 इंच का बड़ा LTPO AMOLED डिस्प्ले Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ मिल सकता है। |
| बैटरी/चार्जर | 5000mAh की बैटरी के साथ 125W वायर्ड टर्बोपावर और 15W का वायरलेस चार्जर मिल सकता है। |
| सेफ्टी रेटिंग | पानी-धूल से बचाने के लिए IP68/IP69 रेटिंग मिल सकती है। |
Motorola Edge 70 Ultra की अनुमानित कीमत और स्टोरेज वेरिंयट
अभी तक Motorola Edge 70 Ultra की कीमत आधिकारिक रुप से सामने नहीं आ सकी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इसे कंपनी 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरियंट के साथ 90000 के आस-पास की कीमत में अप्रैल से जून के बीच में कर सकती है।



