---Advertisement---

Motorola Moto G86 5G: लुभावने कलर्स के साथ 30 जुलाई को Flipkart पर होगा लॉन्च, 32MP का सेल्फी सेंसर मचाएगा तहलका; जानें लीक प्राइस

Motorola Moto G86 5G: मोटोरोला मोटो जी86 5जी स्मार्टफोन नए कलर्स के साथ 30 जुलाई को Flipkart पर लॉन्च किया जाएगा। इसमें 32MP का सेल्फी सेंसर और 6720mAh की बैटरी मिलेगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 23, 2025 1:42 अपराह्न

Motorola Moto G86 5G
Follow Us
---Advertisement---

Motorola Moto G86 5G: मिडरेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में मोटोरोला एक बार फिर अपना जादू दिखाने आ रहा है। फोन मेकर ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन मोटोरोला मोटो जी86 5जी की आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। ऐसे में अगर आप कम प्राइस में किसी तगड़े फोन को तलाश रहे हैं? तो आपकी खोज मोटोरोला मोटो जी86 5जी फोन पर समाप्त हो सकती है। इस फोन में कई सारे स्टाइलिश कलर्स और दमदार कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

Motorola Moto G86 5G Launch Date in India

फोन निर्माता के मुताबिक, मोटोरोला मोटो जी86 5जी की इंडिया में लॉन्च डेट 30 जुलाई 2025 रखी गई है। इस स्मार्टफोन को फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart पर भी उतारा जाएगा।

Motorola Moto G86 5G Price in India

कई हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अपकमिंग मोटोरोला मोटो जी86 5जी मोबाइल मिडरेंज कैटेगरी में ग्रैंड एंट्री ले सकता है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, मोटोरोला मोटो जी86 5जी की इंडिया में कीमत 30 से 35000 रुपये के आसपास होने की उम्मीद है।

मोटोरोला मोटो जी86 5जी में आएंगे नए स्टाइलिश कलर्स

फोन मेकर ने अपने एक्स यानी ट्विटर अकाउंट पर बताया है कि अपकमिंग Motorola Moto G86 5G स्मार्टफोन को कई सारे नए रंगों के साथ उतारा जाएगा। इसमें Golden Cypress, Cosmic Sky और Spellbound कलर्स का विकल्प दिया जाएगा। कंपनी इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट के साथ एंड्रॉयड 15 ओएस का सपोर्ट दे सकती है। इसमें 8GB LPDDR4X रैम को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही 256GB की इंटरनल स्टोरेज का विकल्प दिया जाएगा। 6.7 इंच की डिस्प्ले के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट मिलेगी।

स्पेक्समोटोरोला मोटो जी86 5जी
चिपसेटMediaTek Dimensity 7400
रैम-स्टोरेज8GB-256GB
डिस्प्ले6.7 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी6720mAh
चार्जर33W
रियर कैमरा50MP+8MP
सेल्फी कैमरा32MP

मोटोरोला मोटो जी86 5जी में धूम मचाएगी 6720mAh की बैटरी

कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बताया है कि अपकमिंग Motorola Moto G86 5G स्मार्टफोन में 6720mAh की बैटरी के साथ TurboPower वाला 33W का वायर्ड फास्ट चार्जर दिया जाएगा। वहीं, इसमें बैक साइड पर 50MP का मेन लेंस और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलेगा। इन दोनों सेंसर में नाइट विजन, पोट्रेट और कई अन्य खूबियां देखने को मिलेंगी। इसके फ्रंट में 32MP का सेल्फी सेंसर धूम मचा सकता है। MOTO AI के तहत इसमें दमदार एआई फीचर्स मिल सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 30, 2026

Vivo X300s

मार्च 30, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026