---Advertisement---

सबसे बड़ी डिस्प्ले के साथ आ रहा है Motorola Razr 40 Ultra फोल्डेबल फोन, 165hz की रिफ्रेश रेट और जबरदस्त कैमरा मॉड्यूल

Motorola Razr 40 Ultra: भारतीय बाजार में मोटोरोला के कई फोन्स धमाल मचा रहे हैं। इसमें मोटोरोला एज 40 (Motorola Edge 40) का नाम शामिल है। मार्केट में इस फोन को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं, दूसरी तरफ मोटोरोला का एक और नया फोन धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार है। Motorola Razr 40 ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 1, 2023 11:34 पूर्वाह्न

Motorola Razr 40 Ultra
Follow Us
---Advertisement---

Motorola Razr 40 Ultra: भारतीय बाजार में मोटोरोला के कई फोन्स धमाल मचा रहे हैं। इसमें मोटोरोला एज 40 (Motorola Edge 40) का नाम शामिल है। मार्केट में इस फोन को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं, दूसरी तरफ मोटोरोला का एक और नया फोन धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार है। Motorola Razr 40 Ultra के लॉन्च होने से पहले ही इसके फीचर्स लीक हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इस फोन में गजब की खूबियां दी गई है। दावा किया जा रहा है कि इसे 1 जून को ग्लोबल बाजार में पेश किया जाएगा। इस फोन में शानदार कैमरा सेटअप और धांसू लुक मिलने वाला है। फटाफट जानिए सबसे बड़ी डिस्प्ले वाले फोल्डेबल फोन की खासियत।

Motorola Razr 40 Ultra की लीक जानकारी

लीक हुई जानकारी के मुताबिक, Motorola Razr 40 Ultra में 6.9 इंच की फुल POLED डिस्प्ले दी गई है। इस डिवाइस में 165hz की रिफ्रेश रेट दी गई है। इसके साथ ही इस डिवाइस में 3.6 इंच की क्विक व्यू POLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें 144hz की रिफ्रेश रेट के साथ गोरिल्ला ग्लास 7 का प्रोटेक्शन दिया गया है।

ये भी पढ़ें: iPhone 15 के इस स्पेशल फीचर को जानकर खुद को खरीदने से रोक नहीं पाएंगे आप! इग्नोर करना है मुश्किल

Motorola Razr 40 Ultra के संभावित स्पेक्स

इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट दी गई है। ये फोन एंड्रॉइड 13 ओएस को स्पोर्ट करता है। इस फोल्डेबल फोन में 3800mah की बैटरी  के साथ 33W का फास्ट चार्जर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 5W का वायरलैस फास्ट चार्जर भी दिया गया है।

फीचर्सMotorola Razr 40 Ultra
ProcessorQualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1
Display6.9 inches (17.53 cm)
Battery3800 mAh
Rear Camera12 MP + 13 MP
Front Camera32 MP

Motorola Razr 40 Ultra की अनुमानित कीमत

Motorola Razr 40 Ultra में OIS स्पोर्ट वाला 12MP का मेन कैमरा और 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरे के साथ मैक्रो कैमरा का भी काम करेगा। इस डिवाइस में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 8GB की रैम और 256GB की स्टोरेज दी गई है। इसके साथ ही इसमें एनएफसी, जीपीएस, वाई-फाई और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। इस फोन को 88400 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की  गई है।

ये भी पढ़ें: Suzuki Hayabusa में मिलती है 300KM की टॉप स्पीड और कई धाकड़ फीचर्स, इसकी कीमत में खरीद लेंगे Hyundai Verna!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026